Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसात करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे पहुंचे : कांग्रेस

सात करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे पहुंचे : कांग्रेस

Seven crore people have reached below poverty line: Congress

अवधनामा संवाददाता

आधा सैकड़ा से अधिक लोगो ने ली कांग्रेस की सदस्यता

ललितपुर (Lalitpur)। कांग्रेस की एक बैठक जिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार की अध्यक्षता में श्रीमदन मोहन धर्मशाला महावीरपुरा में संपन्न हुई। बैठक में नगर कार्यकारिणी का प्रथम विस्तार किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए नवनीत किलेदार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही इस देश की एक मजबूत नींव रखी, जिसे पिछले 7 सालों में खोखला किया जा रहा है। देश की समस्त बड़ी सरकारी संस्थाओं को पीएसयू और बैंकों को रेलवे को बेचा जा रहा है और लोगों के संवैधानिक अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज 7 माह से देश का अन्नदाता किसान हाईवे पर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए पूंजीपतियों के हित में कानूनों को रद्द नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुत बड़ी पूंजी से मीडिया के 1 वर्ग को खरीद कर देश में दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है। देश में बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक है। 7 करोड़ लोग गरीबी रेखा में के नीचे चले गए हैं जबकि 3 करोड़ से अधिक लोग मध्य वर्ग से नीचे जाकर गरीब रेखा में पहुंच गए है लेकिन मोदी सरकार को मानो इन सब से कोई मतलब ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए प्राथमिकता उनके आठ हजार करोड़ की हवाई जहाज और 20 हजार करोड़ का महल जैसे सेंट्रल विस्टा नाम दिया गया है उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है लेकिन आए दिन गैस डीजल पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर लोगों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने नौजवानों से कहा कि अपने हक व अधिकारों के लिए कांग्रेस का साथ दीजिए ताकि कांग्रेस इस देश के युबाओ के उज्ज्वल भविष्य को सही दिशा दे सके। कांग्रेस की सरकार में लोगों के संविधानिक अधिकार सुरक्षित है और रोजगार और व्यापार और देश की एकता और शांति अखंडता के लिए कांग्रेस का मजबूत होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर आधा सैकड़ा से अधिक नौजवानों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इसके उपरांत नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर अनिल चौधरी, गोकुल प्रसाद अहिरवार, महासचिब पद पर विवेक व्यास, रीतेश सिंघई, इमरान खान, अशोक सोनी, अजय श्रीवास्तव, अशोक राय, कृष्णकुमार कटारे, जावेद खान, सुबोध शर्मा विश्वास, मनोज साहू, सचिव पद पर मनोज गोस्वामी, अजय साहू एड., राकेश जैन, अंकित पाठक, प्रेम शंकर गुप्ता, राजेश सिलौनिया, आर्जब जैन, अमर यादव, डब्बू, अशोक कुशवाहा, रवि शर्मा, विनोद कुशवाहा व बार्ड नं.26 के अध्यक्ष पद पर उमाकांत तिबारी मनोनीत किये गए। इस दौरान मो.शरीफ जावेद, शिक्षक कांग्रेस अध्यक्ष वैभव जैन के अलावा अनेकों कांग्रेसी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष श्रीमाली ने किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular