Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeUncategorizedअभिनेता रितिक रोशन ने आज बनारस में अपनी पहली बायोपिक सुपर 30...

अभिनेता रितिक रोशन ने आज बनारस में अपनी पहली बायोपिक सुपर 30 की शूटिंग शुरू कर दी

join us-9918956492——————————————-
सुपर 30″ में पटना स्थित बिहारी शिक्षक के रूप में रितिक रोशन को पहचान पाना हुआ मुश्किल!
अभिनेता रितिक रोशन ने आज बनारस में अपनी पहली बायोपिक सुपर 30 की शूटिंग शुरू कर दी है।
फ़िल्म से अभिनेता की पहली झलक आज रिलीज हो गई है और रितिक रोशन को बिहारी अवतार में पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
अभिनेता रितिक रोशन पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे और अपने किरदार में बारीकियों को सही करने के लिए अभिनेता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रितिक रोशन की कड़ी मेहनत रंग लाई क्योंकि फ़िल्म से अभिनेता के पहले लुक ने हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया है।
22 जनवरी को सरस्वती पूजा के अवसर पर रितिक रोशन ने फ़िल्म की शुरुवात की थी। ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए अभिनेता ने  लिखा,”सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के शुभ दिन पर, मैं सुपर 30 की मेरी यात्रा की शुरुआत कर रहा हूं, जहां मैं पहली बार एक शिक्षक की भूमिका निभाने जा रहा हूं। सरस्वती देवी हमारे इस प्रयास को आशीर्वाद बरसाये।”
बनारस में आज शूट की शुरुआत हो गई  है जिसके बाद रितिक रोशन शूट करने के लिए भोपाल और पटना रवाना होंगे। फिल्म का आखिरी भाग पटना में फ़िल्माया जाएगा। हालांकि अन्य शहरों के साथ पटना को मुंबई में सेट के रूप में बनाया जाएगा।
निर्देशक विकास बहल मुंबई के तीन शहरों को प्रामाणिकता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं क्योंकि फिल्म का प्रमुख भाग सेट पर फ़िल्माया जाएगा।
रितिक रोशन और फिल्म की टीम इन दिनों अक्सर आनंद कुमार से मुलाक़ात कर रही है ताकि उनके बारे में विवरण से जानकारी प्राप्त कर सके।
फिल्म की  मुख्य अभिनेत्री का चयन करना अभी बाकी है।
विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में पटना के निवासी गणितज्ञ आनंद कुमार के चरित्र को प्रदर्शित किया जाएगा, जो 30 हुनहार लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो को कम पैसों में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा आई|
मेनुफा मलिक की रिपोर्ट—————–
—————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular