Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeआईपीएस अधिकारी ने दिया विवादित बयान 

आईपीएस अधिकारी ने दिया विवादित बयान 

JOIN US-9918956492————————————————-
आईपीएस अधिकारी ने दिया विवादित बयान 
पिछले कई महीनों से चल रहे राम रहीम जन्भूमि पर मंदिर व मस्ज़िद निर्माण को लेकर प्रशासन,नेता,मंत्री व तमाम राजनैतिक पार्टी अपनी अपनी बातों को रख रहे है ऐसे में एक बार फिर डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला मंदिर निर्माण की शपथ लेकर सुर्खियों में आ गए हैं उन्होंने एक निजी कार्यक्रम के दौरान मंदिर निर्माण की शपथ ली थी।  हालांकि वह बाद में अपनी बात से मुकर गए है। आईपीएस  सूर्य कुमार शुक्ला का जो वीडियो वायरल हुआ है वह लखनऊ विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय समग्र विचार मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का है। इस कार्यक्रम में सूर्य कुमार शुक्ला भी शामिल थे और उन्होंने राम मंदिर निर्माण समस्या समाधान पर अपना विचार रखा था। वीडियो में कुछ लोग राम मंदिर बनवाने की शपथ ले रहे हैं जिसमें एक मुस्लिम कारसेवक मंच के अध्यक्ष आजम खान और सूर्यकुमार शुक्ल  भी शामिल थे।

https://www.youtube.com/watch?v=JhMx_Dj3rmA

सूर्य कुमार शुक्ला द्वारा ली गई राम मंदिर बनाने की शपथ को लेकर मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य जफरयाब जिलानी ने कहा  कि जब मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है तो अधिकारियों को इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए यह सरासर अदालत की अवमानना है।


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular