Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeशासन प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

शासन प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

JOIN US-9918956492———————————————-

एआईएमआईएम नेता की पत्नी ने पुलिस द्वारा पति को फर्जी फसाये जाने की जताई आशंका

शासन प्रशासन से लगाई न्याय की गोहार

अम्बेडकरनगर।एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव की पत्नी ने मीडिया से रूबरू होकर अपने पति को फ़र्ज़ी मुकदमे में ना फँसाने के लिए शासन व प्रशासन से गोहार लगाई जबकि थानाध्यक्ष ने कहा कि आवश्यक पूँछतांछ हेतु ही बुलाया जा रहा है।
टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्लाह छज्जापुर निवासी एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव इरफान पठान की पत्नी शादमा प्रवीन ने कल देर शाम को मीडिया से रूबरू होकर डीजीपी को भेजे गए पत्र की कॉपी दिया। उन्होंने कहा कि उनके पति को राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक दुश्मनी के कारण कई फ़र्ज़ी मुकदमे में फंसाया जा चुका है जिनकी निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत कई दिनों से स्थानीय पुलिस द्वारा प्राइवेट नम्बर से फ़ोन करके उनके पति को थाना पर बुलाया जा रहा है जहां उन्हें फ़र्ज़ी मुकदमे में पुनः फँसाने की साजिश चल रही है। इरफान पठान की पत्नी ने कहा कि बिना कानूनी नोटिस या सम्मन के उनके पति को थाना पर बुला कर सत्ता पक्ष के दबाव में पुनः फ़र्ज़ी मुकदमे में फंसाने का प्रयास चल रहा है। डीजीपी को दिए गए प्रार्थाना पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक सहित राज्य व राष्ट्रीय मानवाधिकार तथा एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजो गई है। 
टाण्डा कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि इरफान पठान थाना का हिस्ट्रीशीटर है जिसकी निगरानी के लिए  ही बुलाया गया था लेकिन वह थाना पर आने से आनाकानी कर रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular