Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeरुद्राक्ष युवा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी गिरफ्तार

रुद्राक्ष युवा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी गिरफ्तार

JOIN US-9918956492———————————————

रुद्राक्ष युवा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी गिरफ्तार
मोहनलालगंज। पीजीआई कोतवाली पुलिस ने, नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवाओं को ठगने के मामले में आरोपी, व फरार चल रहे ,रुद्राक्ष युवा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया,राजीव कुमार शुक्ला पर सैकड़ों बेरोजगार युवाओं से बीस हजार से डेढ़ लाख रुपए तक ठगने का आरोप लगा है।
यह है मामला-राजीव कुमार शुक्ला, पिता का नाम प्रयाग नारायण शुक्ला, निवासी 1/203रूचि खण्ड -2,मूल पता ग्राम खेरवा,थाना मौरावां, उन्नाव रुद्राक्ष युवा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर है,इन पर आरोप है कि इन्होंने सैकड़ों बेरोजगार युवकों को, फसल मित्र पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर खूब धन कमाया,लेकिन जब ठगी के शिकार हुए लोगों को असलियत मालूम हुई तो,पीजीआई कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसका मुकदमा नवम्बर 2017 में दर्ज किया गया था, जांच में सबूत मिलने पर,पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, रविवार शाम करीब सवा नौ बजे चौकी प्रभारी साउथ सिटी रणजीत कुमार सिंह ने,मुखविर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए,वीआईपी रोड तेलीबाग से राजीव कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट———————————-
——————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular