JOIN US-9918956492————————————————-
नाराज किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने निगोहां थाना घेरा,बाद में निगोहां से पैदल चलकर कनकहा में वार्ता के बाद समाप्त किया
मोहनलालगंज।निगोहा थाना क्षेत्र के एक गांव मे कुछ दिन पूर्व दो किसान नेताओं के बीच हुई मारपीट के बाद दर्ज हुए दोनो तरफ के मुकदमे के विरोध में किसान यूनियन के एक पक्ष ने शनिवार को निगोहां थाने पर धरना शुरू कर दिया। वहां पर किसान गुट के लोगो ने जमकर हंगामा काटा और निगोहां पुलिस पर आरोप पक्षपात का आरोप भी लगाया।

किसान नेताओं का आरोप था कि पुलिस ने घटना में जो लोग शामिल नही थे उन्हे भी नामजद कर दिया गया। वही, पुलिस का इस मामलें मे कहना है कि दोनो तरफ की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। एसओ निगोहां ने किसान संगठन को समझाने का प्रयास किया किन्तु किसान नेता संतुष्ट नही हुए और पैदल ही मोहनलालगंज की तरफ कूच कर दिया।जिसकी जानकारी पर एसडीएम सीओ ने मोहनलालगंज ने पहुँचकर कनकहा के पास रोककर समझाने का प्रयास किया पर मानने को तैयार नहीं हुए और वही हाइवे के किनारे बैठ गये जिसके बाद एसपी ग्रामीण और एडीएम प्रशासन ने आकर किसान नेताओ को समझाया और दोषीयो पर कार्यवाही का आश्वासन दिया जिसके बाद शाम को धरना किसान नेताओ ने कनकहा हाइवे पर समाप्त कर दिया।
मामला निगोहां के कुर्मिन खेडा गांव का है जहाँ के रहने वाले टिकैत गुट के किसान नेता संतलाल पटेल व इसी गांव के रहने वाले धर्मेंद वर्मा के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बीते 16 जनवरी की शाम दोनो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें दोनो पक्षो की तहरीर पर निगोहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शरू कर दी वहीं शनिवार भानु गुट के धर्मेंद्र वर्मा के पक्ष से सैकड़ो किसान ट्रक्टर ट्राली से निगोहां थाने पहुंचे जहां पर जमकर हंगामा काटा और निगोहां पुलिस पर आरोप पक्षपात का आरोप लगाया। किसान नेताओं का आरोप था कि पुलिस ने घटना में जो लोग शामिल नही थे उन्हे भी नामजद कर दिया गया। जिसके बाद सर्किल के सभी थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची इस दौरान पुलिस ने कई बार समझाने का प्रयास किया किन्तु नही माने। और पैदल ही सैकड़ों किसान लखनऊ रायबरेली हाइवे पर निकल पड़े इस दौरान हाइवे पर जाम की स्तिथि बनी रही ।वही, एसओ निगोहां का इस मामलें मे कहना है कि दोनो तरफ की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। जिस तहरीर में जितने नाम थे उन्ही पर मुकदमा दर्ज किया गया था और अभी जांच ही चल रही थी।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट——————————
—————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





