JOIN US-9918956492———————————————
ग्रामीणो की मदद से बिजली विभाग के दो फर्जी दस्तावेज सहित ठग गिरफ्तार
मोहनलालगंज।निगोहा थाना क्षेत्र के गोङियन खेङा गांव मे पहुंच कर गांव की एक किसान महिला को अपने को विधुत विभाग का अधिकारी बताकर उसके बिजली विभाग की लाइन बिछाने के दौरान काटे गए क्लस्टर के पेंडो का मुआवजा दिलाने की बात कहकर चार हजार रुपये ऐंठ लिए इसके बाद 3 हजार रुपये की और मांग करने लगे। ग्रामीणो ने मौके पर पहुंच कर उन दोनो से जानकारी लेनी चाही तो हङबङा गये और उनके साथ हाथ मे रजिस्टर देखे तो ग्रामीणों को शक हुआ और दोनो ठगों को घेर कर पिटाई कर दी।फिर गांव के प्रधान पति को सूचना देकर बुलाया फिर प्रधान पति ने भी पुछताछ की तो पक्का विश्वास हो गया कि ये दोनो ठग है फिर दोनो को पकड़कर निगोहां थाने लाकर पुलिस के हवाले किया। वहीं महिला ने ठगों के विरुद्ध मामले की तहरीर दी।

दयालपुर के मजरे गोंडियन खेडा गांव की रहने वाली विधवा महिला विधवा केशाना ने बताया कि शनिवार दोपहर उनके गांव में दो अज्ञात व्यक्ति आये जो हाँथ में नक्सा लिए हुए थे दोनो व्यक्ति उनके खेतों की तरफ से घूमकर घर पहुंचे अपने को बिजली का अधिकारी बताने लगें। और उनसे कहा कि पूर्व में हाईटेंशन की बिछाई गयी लाइन के दौरान काटे गए यूपी लिप्टेश के पेंडो का मुआवजा दिलाया जायेगा। जिसके लिए उन्हें 7 हजार रुपये जमा करना पड़ेगा। इस पर केशाना ने चार हजार रुपये देकर और न होने की बात कही। जिसके बाद दोनों ठग 3 हजार रुपये की मांग पर अड़ गए। वहीं कुछ देर में गांव के अन्य लोग भी मौके पर इखट्टा हो गए। जब ग्रामीणों ने दोनो से पूंछतांछ के साथ उनके रजिस्टर देखे तो ग्रामीणों को शक हुआ और कडाई से पूंछतांछ की तो ठगों की जानकारी हुई। और दोनो ठगों को घेरकर बंधक बना लिया जिसके बाद ग्राम प्रधान को सूचना दी । पहुंचे ग्राम प्रधान पति सुरेंद्र ने दोनो को पकड़कर ग्रामीणों के साथ निगोहां निगोहां थाने और दोनो को पुलिस के हवाले कर दिया।जिसके बाद पीड़ित महिला केशाना ने ठगों के विरुद्ध मामले की तहरीर दी।वहीं दोनो में एक ने अपना नाम राकेश व पता सुखलाल का पुरवा,जिला सुल्तानपुर बताया व दूसरे ने अपना नाम रमेश बताया व पता मुरली नगर, थाना कोतवाली जिला सुल्तानपुर बताया। वहीं पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से नक्सा, रजिस्टर कब्जे में लेकर हवालात में डाल दिया।पुलिस की पूंछतांछ में दोनो साले बहनोई का रिश्ता बताया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट—————————–
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





