Thursday, October 30, 2025
spot_img
HomeMarqueeआरपीआई जिलाध्यक्ष अरविंद ने नये पदाधिकारियों की घोषणा

आरपीआई जिलाध्यक्ष अरविंद ने नये पदाधिकारियों की घोषणा

RPI District President Arvind announced new office bearers

अवधनामा संवाददाता

अकरम व सुभाष को अलग-अलग प्रकोष्ठों का बनाया अध्यक्ष

सहारनपुर। (Saharanpur) रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आठवले) के जिलाध्यक्ष अरविंद मोर्या ने अकरम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का देहात विधान सभा अध्यक्ष व सुभाष कुमार को युवा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा करते हुए कहा कि जिन लोगों को आज दायित्व सौंपे गये है, वह संगठन मजबूती में अपना योगदान देगें।

आज नवीन नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद मोर्या ने अकरम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को देहात विधान सभा अध्यक्ष व सुभाष कुमार को युवा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देख्ते हुए हमें सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कार्यकर्ता संगठन की नीतियों एवं कार्या को हमें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने समाज सेवा को सबसे बड़ा परोपकार बताते हुए कहा कि कोरोना काल में पीड़ित गरीब परिवारों को राशन वितरित किया जायेगा और उनकी हर संभव मदद की जायेगी। उन्हांेने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के असहाय, गरीब लोगों को चिन्हित कर लें, जिन्हें राशन किट वितरित की जा सकें। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य व जिला प्रभारी मंजुल लाम्बा ने नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंप संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला सचिव शिव कुमार गौतम, सरसावा नगराध्यक्ष संजय गुप्ता, वरिष्ठ युवा नेता बसंत कुमार, कमल सक्सेना, अमरदीप, सन्नी मौर्य, केहर सिंह, शुभम, सुशील लाम्बा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular