Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeछात्र-छात्राओं ने निखारी अपनी प्रतिभा

छात्र-छात्राओं ने निखारी अपनी प्रतिभा

JOIN US-9918956492—————————————————
चिकितुषी संस्था ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया चित्र प्रदर्शनी और संगीत कार्यक्रम
मोतीझील में कारगिल पार्क के सामने हुआ कार्यक्रम
छात्र-छात्राओं ने निखारी अपनी प्रतिभा
संस्था की सेकेट्री डॉ0 पूर्णिमा तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
कानपुर महानगर।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चिकितुषी संस्था द्वारा आज मोतीझील में कारगिल पार्क के सामने एक संगीत कार्यक्रम और चित्र कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपनी कला और हुनर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बहुत सुंदर-सुंदर पेंटिंग बनाकर सबका मन मोहा। कुछ हुनरमन्दों ने पेंटिंग के माध्य्म से सड़क पर अपनी कला उकेरी। संस्था सेकेट्री व संयोजिका डॉ0 पूर्णिमा तिवारी ने बताया कि हम अपनी संस्था के माध्यम से नये नये कलाकारों के हुनर को निखारने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कला, संगीत, स्वरों की धुन और शक्ति हुनर मन्दों की कला के माध्यम से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कम्पू वासियों को समर्पित करेंगे।
इस दौरान प्रो0 रोहतगी का कहना था कि संस्था हर राष्ट्रीय पर्व बड़े धूमधाम से मनाती है।
जयकरन निषाद ने कहा कि चिकितुषी संस्था समूचे शहर की शान है।
इस कार्यक्रम का संचालन डॉ0 मुकुलिका ने किया।
इस अवसर पर संयोजिका डॉ0 पूर्णिमा तिवारी, डॉ0 मुकुलिका, कामिनी, विजय शंकर, लक्ष्मीकांत, युवराज,दिव्या, श्रव्या, कुलदीप, डॉ0 नूपुर, नेहा, कल्पना गुप्ता, उमेश दीक्षित, सुमित कोठारी, अभिषेक, गिरीश और अंशिका सहित कई लोग मुख्यरूप से मौजूद रहे।
—————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular