Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeनगर निगम की सफाई व्यवस्था को उलेमाओं व पार्षदों ने सराहा

नगर निगम की सफाई व्यवस्था को उलेमाओं व पार्षदों ने सराहा

Ulama and councilors praised the cleanliness of the municipal corporation

अवधनामा संवाददाता

निगम ने तड़क पांच बजे शुरु कर दिया था सफाई सैनेटाइजेशन अभियान

सहारनपुर। (Saharanpur) ईद उल फितर के पावन पर्व पर नगर निगम की सफाई, सैनेटाइजेशन व चूना-मेलाथियान आदि छिड़काव की व्यवस्था पूरी तरह चाक चैबंद रही। ईदगाह से लेकर मस्जिदों तक तथा मुख्य बाजारों से लेकर मौहल्लों की गलियों तक निगम द्वारा सफाई की विशेष व्यवस्था की गयी थी। उलेमाओं और अनेक पार्षदों ने भी निगम की सफाई व्यवस्था की सराहना की है।

मेयर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह के निर्देश पर ईद के पवित्र त्यौहार को देखते हुए नगर निगम द्वारा शुक्रवार की तड़के पांच बजे से ही युद्ध स्तर पर विशेष सफाई व सैनेटाइजेशन अभियान शुरु कर दिया गया था। निगम के हजारों कर्मचारी गली-गली, मौहल्ले-मौहल्ले सफाई,कूड़ा उठान, चूना व मेलाथियान छिड़काव तथा सैनेटाइजेशन करने के अभियान में जुट गए थे। दो दर्जन वाहनों को सैनेटाइजेशन और पचास से अधिक गाड़ियों को कूड़ा उठान तथा चार सौ रेहड़ों को कूड़ा कलेक्शन के लिए महानगर में लगाया गया था। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, मदरसा मजाहिर उलूम (रजि.) के मौलाना साजिद, पार्षद मंसूर बदर और पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी सहित अनेक पार्षदों ने निगम द्वारा ईद के पर्व पर करायी गयी सफाई व सैनेटाइजेशन आदि की सराहना की है।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि निगम द्वारा ईद के मद्दे नजर ईदगाह, जामा मस्जिद, मदरसा मजाहिर उलूम (रजि.), मदरसा मजाहिर उलूम वक्फ के अलावा शाही मस्जिद, नेहरु मार्किट मस्जिद, चैकी सराय मस्जिद, बेहट रोड मस्ज्दि, कलक्ट्रेट मस्जिद व जैनकाॅलेज रोड, मस्जिद कुतुबशेर, अग्रसेन चैक मस्जिद, इमली वाली मस्जिद,आदि मस्जिदों को सैनेटाइज करने के अलावा उन क्षेत्रों में सफाई के बाद चूना व मेलाथियान का छिड़काव भी कराया गया। मस्जिदों के बाहर और प्रमुख चैराहों पर रंगोलियां भी बनायी गयी थी। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे कि कही भी कोई भी गली या क्षेत्र छूटने न पाए।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा शहर की नदीम काॅलोनी, मंसूर काॅलोनी, राशिद विहार, अजीम काॅलोनी,अमन काॅलोनी, साबरी का बाग, बूढ़ी माई चैक, जाटव नगर, सब्जी मंडी, रानी बाजार, दीनानाथ, जाफर नवाज,छिपियान, गढ़ी मलूक,किला नवाबगंज, आबकारी रोड,अन्जुम गार्डन, हुैसन बस्ती, दानिश काॅलोनी, चैधरी विहार, हसनपुर, रसूलपुर, हलालपुर, डिफेंस काॅलोनी, रायवाला गफ्फार मौहल्ला,खात्ता खेड़ी, सिराज काॅलोनी, हबीबगढ़, चांद काॅलोनी, इनाम काॅलोनी, इरशाद काॅलोनी, हयात काॅलोनी, सिराज काॅलोनी आदि सघन बस्तियों के अलावा महानगर के अंतर्गत सभी 70 वार्डो में विशेष सफाई चूना छिड़काव व सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular