JOIN US-9918956492——————————————————-
राज्यपाल ने फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन किया
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में सुपर स्पोर्टस सोसायटी द्वारा आयोजित 24 से 28 जनवरी तक चलने वाले अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमीजन उपस्थित थे। राज्यपाल ने मैच का उद्घाटन फुटबाल में किक लगाकर किया तथा खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।

राज्यपाल ने उद्घाटन सत्र में अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि लखनऊ एक ऐसा शहर है जहाँ अनेक प्रकार के आयोजन निरन्तर होते रहते हैं। खेल के साथ-साथ लखनऊ में अनेक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम भी बराबर आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल से मन एवं तन स्वस्थ रहते हैं।

श्री नाईक ने कहा कि जब वे पेट्रोलियम मंत्री थे तो उन्होंने इण्डियन आयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और गैस अथारिटी आफ इण्डिया को कहा था कि अपने मुनाफे में से कुछ अंश खेल को प्रोत्साहित करनेे में सहयोग करें। खेल में जीत और हार का उतना महत्व नहीं है जितना खेल की सच्ची भावना और लगन से उसमें भाग लेने का है। उन्होंने कहा कि खेल जीतने के लिये होता है, हार-जीत अलग बात है।

इस अवसर पर निदेशक खेल श्री आर0पी0 सिंह, श्री ओ0पी0 श्रीवास्तव एवं श्री उमेश चन्द्र गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|