भाजपा के देव पुरुष विधायक करेंगे विश्व कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
पूरे देश के पहलवानों को किया गया आमंत्रित

पूर्वी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के हरदिल अजीज संकट मोचन एवं देव पुरुष विधायक ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में विश्व कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के कोने कोने से पहुँच कर पहलवानों द्वारा दांव पेंच खेला जाएगा ।

बताते चलें कि विधायक ओम प्रकाश शर्मा वो शख्सियत हैं जिनका बखान शब्दों के माध्यम से करना असम्भव है। उनकी अध्यक्षता में कराये जा रहे दंगल (कुश्ती) को लेकर पूर्वी दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के समस्त कर्मठ कार्यकर्ता और स्थानीय निवासियों में काफी हर्ष व्याप्त है। ज्ञातत्व हो कि देव पुरुष विधायक श्री ओपी शर्मा की अध्यक्षता में दंगल (कुश्ती) की भव्य प्रतियोगिता आगामी 28 जनवरी 2018 को निर्धारित की गई है। बताते चलें कि जिस मैदान में भव्य प्रतियोगिता होना तय हुआ है। उस जमीन का जायजा स्वयं ओम प्रकाश शर्मा ने लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने MCD के उच्च पदाधिकारियों को तुरंत बुला कर उक्त जमीन की साफ़ सफाई हेतु सख्त निर्देश दिया है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के कोने कोने से पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। यह प्रतियोगिता खेल जगत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता की देख रेख में मंडल अध्यक्ष विवेक भनोट, पवन वर्मा, अमित कुमार , विभोर कौशिक, रोहित शर्मा, मानव सूद आदि अहम भूमिका निभाएंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=2M-4A6bm_nM





