Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeअपराधियों को ये संदेश तो नहीं दे रही कि यूपी छोड़कर कहीं...

अपराधियों को ये संदेश तो नहीं दे रही कि यूपी छोड़कर कहीं मत जाओ, यहीं रहो

JOIN US-9918956492—————————————————–
कानून व्यवस्था: योगी पर बरसे अखिलेश 
यूपी दिवस और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को राजधानी में शुरू हुए यूपी दिवस पर योगी सरकार को घेरते हुए गुरुवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि कल यूपी दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई है, नया त्यौहार सरकार ने मनाया है, जब उपराष्ट्रपति लखनऊ में थे तब प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक तस्वीर सामने आई है। करीब 1 साल हो गया है योगी सरकार को, ऐसी भयावह और दर्दनाक घटनाएं पहले कभी नही हुई थी। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मेरठ की ये कोई पहली घटना नही है, इससे पहले भी मथुरा में सर्राफा व्यापारी की हत्या की ऐसी जघन्य वारदात सामने आई थी।  मेरठ की घटना में 9 गोली मारी गई है क्योंकि वो महिला अपने पति की हत्या में गवाह थी। ये सरकार जो कहती है वो करती नही है, कहीं अपराधियों को ये संदेश तो नही दे रही कि यूपी छोड़कर कहीं मत जाओ, यहीं रहो। 
अखिलेश यादव ने कहा कि आजमगढ़ की घटना में सिर अलग कर दिया था। लेकिन सभी जानते है कि क्या कार्रवाई हुई, अभी हम लोग काकोरी गए थे, वहां पूरे गांव में ऐसा भय का माहौल है कि लोग सो नही पा रहे है। कितनी घटनाएं प्रदेश में हो रही है, एनकाउंटर से कितनी घटनाओं को रोकेगी सरकार। 
अखिलेश यादव ने हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा आवाज दबाने का काम करती है । कालिया को अन्य राज्य खोज रही है पर वह उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता के साथ जिम करता है । पुलिस क्या कर रही थी ? क्यो नही पता चला पुलिस वालों को ?
डायल 100 की बुक को भगवा कर दिया है । बुक में ताजमहल भी बनाया है उससे तो आप नफरत करते थे । 100 नंबर की बुक में सिर्फ फ़ोटो छापने का काम किया है । मेरी भी लगाई है पर लास्ट में । सरकार ने 100 नंबर को भी भगवा कर दिया है । बर्बाद कर दिया है इन्होंने डायल 100 को ।
————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular