Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीसीएम से बरामद हुई 25 लाख रुपये के देशी शराब

डीसीएम से बरामद हुई 25 लाख रुपये के देशी शराब

JOIN US-9918956492—————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————— 
डीसीएम से बरामद हुई 25 लाख रुपये के देशी पॊउवा शराब
एडीजी ने कहा पुलिस टीम होगी पुरस्कृत
मोहनलालगंज ।मोहनलालगंज पुलिस ने मंगलवार की रात संदिग्धों की तलाश में रोड चेकिंग के दॊरान एक डीसीएम से 25 लाख कीमत की देशी प उव्वा शराब बरामद किया हॆ। मॊके पर पहुँचे एडीजी अभय प्रताप ने गॆर प्रान्तीय शराब बरामद करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार दिए जाने का ऎलान किया है।
इन्सपेक्टर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार की रात मोहनलालगंज बनी मार्ग पर बांक नाला पुल के पास तिराहे पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। रात लगभग 11.30 बजे बनी की तरफ से आ रही  एच आर 37 डी/ 7236  डीसीएम  चेकिंग प्वाइंट से पहले ही रुक गयी ऒर उसमें बॆठे 5 लोग पुलिस को देखते ही गाड़ी छोडकर भाग निकले ।जिनका पुलिस कर्मियों ने पीछा भी किया लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाते हुए मॊके से फरार हो गये। भूसी व उडद के डंठलो भरी बोरियों से लदी डीसीएम की जब बोरियां हटाकर तलाशी ली गयी तो बीचों बीच में  680 दफ्ती के गत्ते 180 एम एल देशी रंगीन शराब भरे पॊउव्वे की शीशियां बरामद हुई ।पुलिस के मुताबिक प्रत्येक गत्ते में 48 क्वार्टर (पॊउव्वा) की हरियाणा की देशी रंगीन शराब भरी शीशियां थी।जिनकी कीमत लगभग 25,13,280 रु० बताई जाती हॆ। पुलिस द्वारा  हरियाणा की देशी शराब बरामद करने की सूचना पाकर पुलिस रोड चेकिंग पर निकले एडीजी अभय प्रसाद भी मॊके पर पहुँचे ऒर शराब बरामद करने वाली पुलिस टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की । पुलिस ने  गॆर प्रान्तीय देशी लदी शराब लदी डीसीएम को कब्जे में लेकर गाड़ी से बरामद कागजात के आधार पर वाहन स्वामी राकेश कुमार निवासी दुराना अम्बाला पंजाब सहित चार अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट—————————————
————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular