join us-9918956492———————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————————
आप कार्यकर्ताओं ने पकौड़े बेचकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया

आम आदमी पार्टी यूथ विंग के पदाधिकारी प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ और युवाओं को रोजगार की मांग को लेकर शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार के तानाशाही फैसले से युवा साथी बहुत परेशान है।
राजधानी लखनऊ हजरतगंज जीपीओ पर यूथ विंग के पदाधिकारियों ने पकौड़े बेचकर प्रधानमंत्री के पकौड़े बेचने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनका आरोप है कि योगी सरकार के इस तानाशाही फैसले और विफल नीतियो के खिलाफ जमकर संघर्ष किया जाएगा ।

आप यूथ विंग के जिला अध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला कानपुर में आम आदमी पार्टी यूथ विंग के पदाधिकारी प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ और युवाओं को रोजगार की मांग को लेकर शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे इस पर पुलिस प्रशासन ने योगी के इशारे पर 10पदाधिकारियों पर छः गंभीर धाराए लगा कर एक तानाशाही कदम उठाते हुए गिरफ्तार कर लिया है ।
सतीश संगम की रिपोर्ट——————————-
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





