Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeइस अस्पताल की ऐसी लापरवाही की जिन्दा को मार दिया

इस अस्पताल की ऐसी लापरवाही की जिन्दा को मार दिया

join us-9918956492————————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————————– 
झलकारी बाई हास्पिटल मे प्रसूता का आपरेशन कर बच्ची को जन्म कराया हालत गंभीर देख डाक्टरो ने जिन्दा को मृत घोषित कर दिया
मोहनलालगंज।नगराम थाना क्षेत्र के पतौना गांव के एक मजदूर ने अपनी पत्नी की प्रसव पीडा होने पर बीते रविवार को झलकारी बाई अस्पताल लेकर गया। जहां देर रात आपरेशन से बच्ची को जन्म देने के बाद डाक्टरो ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद परिजन सोमवार की सुबह अन्तिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी फिर से सांसे चलता देख परिजन निजी अस्पताल लेकर आये जहां प्रसूता ने दम तोड दिया। इसके बाद परिजनो ने झलकारीबाई अस्पताल के डाक्टरो पर लापरवाही का आरोप लगाया है।प्राप्त जानकारी अनुसार के अनुसार नगराम के पतौना गांव के रहने वाले मजदूर रामप्रकाश रविवार को पत्नी राजरानी को प्रसव पीडा होने पर अपने निजी साधन से लेकर झलकारी अस्पताल गया जहां देर रात डाक्टरो ने आपरेशन से बच्ची का जन्म कराया और इसके कुछ देर बाद ही डाक्टरो ने बताया कि प्रसूता ने दम तोड़ दिया।इसके बाद परिजन प्रसूता का शव लेकर अपने घर पतौना लेकर चले आये। जहां सोमवार को अन्तिम संस्कार की तैयारी ही कर रहे थे कि घर की महिलाओ ने देखा कि राजरानी की सांसे चल रही थी। यह देखकर परिजन व गाँव के लोगो मे हड़कम्प मच गया फिर आनन-फानन राजरानी को निजी अस्पताल लेकर मोहनलालगंज आये। जहां राजरानी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनो ने झलकारीबाई के डाक्टरो पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट—————————– 
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular