JOIN US-9918956492—————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————–
2018 का सबसे खास दिन 14 जनवरी
धूप के साथ त्योहार का आनंद हुआ दुगुना

लखनऊ।लखनऊ वासियों के लिए आज का दिन काफ़ी बेहतरीन साबित हुआ।आज एक तरफ मकरसंक्रांति का पर्व है, तो दूसरी तरफ सूरज ने अपनी धूप से पूरी राजधानी में रौनक बिखेर दिया।

सुबह की शुरुआत मौसम की अंगड़ाई से हुई।इस हसीन मौसम का शहरवासियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। सूर्य के निकलने से शहरवासियों को ठंड से निजात मिली तो लोग अपने घरों से बाहर निकले।

आज लखनऊ के हर पार्क और सामाजिक स्थलों में लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ घूमने पहुँचे। लोगों ने बताया कि आज उन्हें काफी अच्छा लग रहा है, और वो इस हसीन मौसम का भरपूर आनंद ले रहे हैं। लोगों के मन मे आज काफी उत्साह रहा। आज पार्कों, मॉलों आदि जगहों पर लोगों की काफी चल-पहल रही। लखनऊ शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी खूबसूरती बिना जनता के बेकार होती है। आज काफी दिनों से कड़ाके की ठंड से जनता त्रस्त थी। अपने घरों से लोग बाहर निकलने से भी डरते थे, लेकिन आज लखनऊ शहर और शहरवासी अपने पुराने रंग में दिखे। लोगों ने आज खूब मस्ती की। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएँ, और युवा आज सभी के चेहरों पर धूम मिलने की खुशी थी।
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





