join us-9918956492——————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————
बाल युवा कलाकारों ने मचाया गीत संगीत का धमाल ,गायन वादन व नृत्य की प्रस्तुतियां देख मुग्ध हुये अभिभावक
लखनऊ। लिरिक्स एकेडमी आॅफ म्यूज़िक की कृष्णानगर, उदयगंज और गोमतीनगर सेक्टर-छह की शाखाओं के बाल और युवा संगीत कलाकारों ने लैम्प्स फियेस्टा सीजन-6 में अपनी आवाज़, नृत्य व वादन प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत कर संगीत रसिकों का दिल जीत लिया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

गणेश वंदना पर कथक की प्रस्तुति सिद्धि, यश्वी, कौशिकी व अंजलि ने की। अनहिता, निश्चय, श्रेयस, नियति, अद्विक, आदित्य व भार्गवी का स्वागत डांस मोहक रहा। वादन में कौस्तुभ, इश्मित, दिव्यांश कमल, देवांश, सात्विक, निखिल, दिव्यांश मदन, दीपांशी, विनीत, संकल्प, समर्थ, शांतनु, आकर्ष, शास्वत वैभव, आर्यन, शौर्य ने मधुर गीतों की प्रस्तुति की। ‘मोहे रंग दो लाल’ जैसे गीतों पर शास्त्रीय नृत्य कथक व भरतनाट्यम के संग ही वेस्टर्न डांस की एकल, युगल व समूह नृत्य प्रस्तुति सोनू, शाम्भवी, अक्षरा, भावना, हंसिका, शाहनवाज, अनुराग, रोहित, कौशिक, पूजा सचदेव दर्शकों को भायी। गायन में राग यमन में अशिता, अदिति, हिमांशु, शैली, रीशू, आर्याली, शिखा आदि में शास्त्रीय सुरों में बांधकर खूबसूरती से पेश किया। गीत गज़लों की कर्णप्रिय प्रस्तुति शादाब रजा, समर्थ, श्रद्धा, प्रियंका, इक्षिता, अन्वी, देवल, प्रियंका, पारिशी, शौर्य आदि ने की। कार्यक्रम में लगभग 65 संगीत प्रतिभाओं ने शिरकत की। इस अवसर पर अतिथियों ने युवा व बाल प्रतिभाओं को अतिथियों, एकेडमी के संस्थापक निदेशक आर.के.मिश्रा, संत चांदीवाला, देवेश कुशवाहा, प्रदीप सिंह ने स्मृतिचिह्न व प्रमाणपत्र आदि देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्थापक निदेषक ने बच्चों को आषीर्वाद देते हुए कहा कि एकेडमी राजधानी की 22 षाखाओं सहित प्रदेष के अन्य शहरों में तीन अन्य ब्रांचों के साथ फैली है। जहां लगभग पांच हज़ार बच्चे अबतक संगीत प्रशिक्षित हो चुके हैं। प्रेक्षागृह में एकेडमी के प्रशिक्षकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक व संगीत प्रेमी भी उपस्थित थे।
———————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





