Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम व एसपी ने मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण

डीएम व एसपी ने मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण

DM and SP inspected counting places

अवधनामा संवाददाता

सिद्धार्थनगर।(Siddharthnagar.)  त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने को लेकर गुरुवार को स्ट्रांग रूम/मतगणना केन्द्र बनाये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा ब्रजेश्वरी इन्टर कालेज, घरूआर, बढ़नी तथा शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने वैरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबधित अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular