Tuesday, August 5, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevariyaभाजपा जिला पंचायत प्रत्याशियों का भाजपा संगठन ने किया स्वागत

भाजपा जिला पंचायत प्रत्याशियों का भाजपा संगठन ने किया स्वागत

BJP organization welcomed BJP district panchayat candidates

अवधनामा संवाददाता

देवरिया। (Devariya)  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पर्चा दाखिला के क्रम में आज अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी देवरिया से शेष बचे 22 प्रत्याशियों ने जिला पंचायत हेतु पर्चा भरा। अथक प्रयास और तमाम अफवाहों पर विराम लगा प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। प्रत्याशियों की सुविधा के लिए भाजपा जिला इकाई की तरफ से राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद के पंचायत स्थित आवास पर लान में हेल्पडेस्क बनाया गया है। इस अवसर पर पर्चा दाखिल करने आए प्रत्याशियों का चुनाव संचालन समिति में प्रशासनिक कार्य देख रहेए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ० रतनपाल सिंहए जिला संयोजक कृष्णनाथ रायए जिला उपाध्यक्ष संजय सिंहए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही ने प्रत्याशियों को चंदन टीका लगाकरए पार्टी का फटका पहनाकरए उनका स्वागत अभिनंदन वंदन कियाए तत्पश्चात प्रत्याशीयो ने अपना पर्चा दाखिल किया। प्रत्याशियों को पर्चा भरने में कोई समस्या ना हो इसके लिए हेल्प डेस्क पर 5 वकील एवं पार्टी कार्यकर्ता लगाए गए थे। जहां पर वहां उपस्थित अधिवक्ता गण ने प्रत्याशियों के पर्चा भराए जांच किया उनका सहयोग किया। कार्यकर्ताओं के जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई थी। उर्जा से लवरेज भाजपा कार्यकर्ता अपने वार्ड के प्रत्याशी के साथ पूरा दम भर रहे थे। सभी तरफ भारतीय जनता पार्टी जिंदाबादए मोदी योगी के नारे लगाए थे।।
पर्चा दाखिल करने वाले भाजपा प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 1 से वन्दना तिवारीए 2 से राणा प्रताप सिंहए वार्ड नंबर 9 से सूर्य नारायण सिंहए 12 से किरन देवीए वार्ड नंबर 13 से रामचंद्र पासवानए 15 से जय राम पासवानए 16 से श्यामा चौहानए वार्ड नंबर 18 से प्रियंका यादवए 25 से गब्बू सिंहए 26 आशुतोष सिंहए 27 से प्रशांत मिश्राए 28 से राजेश कुशवाहाए 30 से पूनम उपाध्यायए 40 से बिना त्रिपाठीए 53 से रामाशीष प्रसाद ने अपना पर्चा भरा।

इस अवसर पर भाजपा पंचायत चुनाव संचालन समिति के जिलाध्यक्ष डा०अंतर्यामी सिंहए सत्येंद्र मणि त्रिपाठीए पूर्व जिला मंत्री विनोद गुप्ताए विजय पटेल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular