Thursday, October 30, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurकलेक्ट्रेट में मनाई गई डाॅ0भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती

कलेक्ट्रेट में मनाई गई डाॅ0भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती

 

Dr. Bhimrao Ramji Ambedkar Jayanti celebrated in Collectorate

अवधनामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी- (Lakhimpur Khiri)  भारत रत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव रामजी आंबेडकर की जयन्ती कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। जिलाधिकारी के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरूण कुमार सिंह-प्रथम, उपजिलाधिकारी सहित मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि समर्पित की इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। इसका श्रेय भारत के संविधान को जाता है। जिसकी रचना बाबा साहब द्वारा की गई थी। अंग्रेजो से जब देश आजाद हुआ और संविधान का निर्माण हुआ तबसे लेकर आज तक देश में बहुत परिवर्तन हुए। संविधान में अधिकार के साथ कर्तव्य एवं दायित्वों का वर्णन भी है। हमें अधिकारों के प्रति सचेत रहने के साथ कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। डाॅ0 आंबेडकर ने कहा था शिक्षित बनो और संघर्ष करों इसलिए हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। जब हम शिक्षित होगें तो देश प्रगति की ओर बढ़ेगा और देश की प्रगति के साथ हमारी भी तरक्की भी जुड़ी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular