JOIN US-9918956492——————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————
गोरखपुर । आशमा खातून वह महिला जिसके जीवन की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं। गोरखपुर शहर की निवासी आशमा खातून का विवाह 14 वर्ष पूर्व यासीन अंसारी के साथ हुआ, शुरुआती वर्षों में सब कुछ ठीक ठाक रहा और उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन में पुत्री आफरीन व पुत्र सगीर ने आकर एक परिवार को पूरा कर दिया ।

आज आफरीन की उम्र लगभग 12 वर्ष और सगीर की उम्र लगभग 11 वर्ष हो चुकी है। आशमा के जीवन में लगभग कुछ वर्ष पहले एक ऐसा मोड़ आया जिससे वह दोराहे पर खड़ी हो गई । रोज़गार के लिए बाहर गए पति से काफी दिनों तक दूर रहने के कारण आशमा अपने मोहल्ले के एक लड़के की तरफ आकर्षित हो गई और हमदर्दी ने न जाने कब एक रिश्ते का रूप ले लिया पता भी नहीं चला। युवक ने जब आशमा से शादी की बात की तो उसने बात मानते हुए समाज की मर्यादाओं को तोड़कर 1 वर्ष पूर्व एक पुत्री को जन्म दे दिया जिसका नाम अरबिया रखा। अपनी आप बीती में आशमा ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व ही उसके पहले पति ने उसे तलाक दे दिया और पारिवारिक सुरक्षा और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित आशमा अपने मोहल्ले के उस लड़के के झांसे में आ गई।
आशमा ने बताया कि उसके मोहल्ले के उस युवक ने पहले हमदर्दी जताई और उसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार उसका शरीरिक शोषण करता रहा। आशमा ने बताया कि कुछ हफ्ते पहले उसका गर्भपात यह कह कर करा दिया गया की निकाह से पहले स्त्री को गर्भवती नहीं होना चाहिए। इसके बाद दोनों के बीच यह समझौता भी हुआ जिसमें आशमा को पांच हज़ार रुपये प्रतिमाह उस युवक ने देने की बात कही। लेकिन इसके बाद अचानक आशमा को लगा की उसके साथ धोखा किया गया । पिछले दिनों आशमा ने अपनी आपबीती और न्याय की गुहार आला अधिकारियों से लगाई जिसके बाद सरकारी जाँच की अर्ज़ियाँ में आशमा की एक अर्ज़ी का इजाफा हो गया। मामला गोरखनाथ थाने का है।
बहरहाल आज जब देश तीन तलाक पर ज़ोर शोर से बहस कर रहा है और तीन तलाक के लिए संसद ने बिल भी पारित कर दिया है ऐसे में सीएम के इस शहर में आशमा जैसी न जाने कितनी महिलायें रोज़ एक नए फरेब का शिकार हो रही हैं और समाज के ज़िम्मेदार तीन तलाक पर हो रही बहस में मसरूफ हैं।
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





