टॉर्च की रोशनी में हुआ मोतियाबिंद रोगियों काऑपरेशन

0
281
JOIN US-9918956492——————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————— 
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मोतियाबिंद के 32 रोगियों का टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन हुआ है. इस खबर को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को जांच के आदेश दिए हैं.

खबरों के मुताबिक नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कल मोतियाबिन्द रोगियों के ऑपरेशन किए गए. क्षेत्र के 32 मोतियाबिंद रोगियों का टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन को दौरान मरीजों को भीषण ठंड में जमीन पर लिटा दिया गया. ऑपरेशन के वक्त कस्बे में ना तो लाइट थी और ना ही जेनरेटर का प्रबंध किया गया था.

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉक्टर राजेन्‍द्र प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच हो रही है. जिस संस्था की कमी सामने आई है, उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा. प्रसाद ने बताया कि प्रभारी जिलाधिकारी ने भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here