Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeNationalसपा की पकड़ हुई मजबूत,राजनीति के इन दिग्गजों ने सपा का थामा...

सपा की पकड़ हुई मजबूत,राजनीति के इन दिग्गजों ने सपा का थामा दामन -जानिए कौन

बसपा और  आरएलडी के  पूर्व मंत्री सपा में हुए शामिल

बीएसपी  से पूर्व मंत्री व बीएस -4 समिति के संस्थापक आरके चौधरी ने आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में  पार्टी में शामिल हुए वही आरएलडी से पूर्व मंत्री ओमवेश स्वामी ने भी  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी में शामिल  हुए।
 प्रदेश में विधानसभा व निकाय चुनाव होने के बाद पिछले कई महीनों से सत्ताधारी पार्टी से तो कही विपक्षी पार्टियों से विभिन्न डालो के नेता, पूर्व विधायक,मंत्री अगल पार्टियों की सदस्यता ग्रहण कर रहे है ऐसे में शुक्रवार को एक बार फिर  बहुजन समाज पार्टी से 3 बार रहे एमएलए व पूर्व मंत्री तथा बहुजन समाज स्वाभिमान संघर्ष  समिति के संस्थापक आरके चौधरी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।  वही आरएलडी से रहे पूर्व मंत्री ओमवेश स्वामी ने भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।
सदयस्ता ग्रहण कराने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में  शामिल हुए सभी नेताओं व  कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल होने की बधाई दी। साथ ही पार्टी में शामिल आर के चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि चौधरी पार्टी  के सापेक्ष व पार्टी के हित के लिए यह काम करेंगे मुझे उम्मीद है कि इनके साथ आये सभी कार्यकर्ता पार्टी व समाज के हित के लिए काम करेंगे।
आगे सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहाँ कि केंद्र व प्रदेश में जब से सरकार बनी है तब से किसान,युवा,बेरोजगार, गरीब लोग परेशान है। क्यों की युवा आज के समय में बेरोजगारी से परेशान है, वहीं किसान के हिट में काम न होने के वजय से दिन पर दिन परेशानियों का सामना कर रहे है।  इस पार्टी ने जब से प्रदेश में सरकार बनाई है कानून व्यवस्था दिन पर दिन ध्वस्त होती जा रही है। अपराधों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा हैं।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि माननीय मुलायम सिंह यादव जी से हमारा संबंध पहले से ही अच्छा रहा है। जब सपा व बसपा प्रदेश में गंठबंधन की सरकार बनाई थी तब से समाजवादी पार्टी को अच्छी तरह से जनता हूँ। आगे बताया की केंद्र व प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी कभी  भी जनता के हित  के लिए काम  नहीं किया, ऊपर से जनता को परेशान करने में आगे रही है। वही बसपा पर आरोप लगाते  हुए कहा कि यह पार्टी पैसों के लिए ही बनी है।  हर समय पार्टी की मुखिया पैसे लेनी की बात करती हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular