Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeदेखिये कौन कौन शामिल हुआ मेयर के शपथ ग्रहण में

देखिये कौन कौन शामिल हुआ मेयर के शपथ ग्रहण में

join us-9918956492———————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————- 
लखनऊः उत्तर प्रदेश के 652 नगर निकायों के लिए चुने गए मेयर, चेयरमैन और सभासद मंगलवार को शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सभी नगर निकायों में होगा. इस शपथ ग्रहण समारोह में योगी के मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे. नगर निगमों के मेयर को शपत मंडलायुक्त दिलाएंगे जबकि चेयरमैन को शपथ जिले के डीएम या उनके द्वारा नामित एडीएम और एसडीएम दिलाएंगे. शपथ ग्रहण के बाद सभी मेयर और चेयरमैन 13 दिसंबर को लखनऊ आएंगे, जहां सरकार की तरफ से आयोजित एक कार्यशाला में हिस्सा लेंगे. इस कार्यशाला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे.

गौरतलब है कि 16 नगर निगमों में बीजेपी के 14 मेयर जीते हैं जबकि दो सीटों पर बसपा का कब्ज़ा रहा है.

मेयरों के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे दोनों डिप्टी सीएम

नगर निगमों के शपथ ग्रहण समारोह में नगरनिगम लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राजेश अग्रवाल व आशुतोष टण्डन, बरेली नगर निगम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कानपुर नगर निगम में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सतीश महाना एवं सत्यदेव पचैरी, इलाहाबाद नगर निगम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा प्रदेश सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, वाराणासी नगर निगम में प्रदेश सरकार में मंत्री नीलकंठ तिवारी, गाजियाबाद नगर निगम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी एव केन्द्रीय मंत्री जरनल वीके सिंह, गोरखपुर नगर निगम में केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, मुरादाबाद में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, आगरा नगर निगम में उपमुख्मंत्री डॉ दिनेश शर्मा एवं राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, अयोध्या  नगर निगम में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, झांसी नगर निगम में प्रदेश सरकार के मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, सहारनपुर नगर निगम में प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी, मथुरा नगर निगम में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकान्त शर्मा तथा फिरोजाबाद नगर निगम में प्रदेश सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल उपस्थित रहेंगे.

शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय, योगी सरकार में मंत्री, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.

प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चन्दौली के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे. पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र देवरिया नगरपालिका. अम्बेडकरनगर की अकबरपुर नगर पालिका में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, हापुड़ नगर पालिका में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, श्रावस्ती की भिनगा नगर पालिका में मंत्री अनुपमा जायसवाल, सुलतानपुर नगर पालिका में मंत्री सुरेश राणा, प्रतापगढ़ की बेल्हा प्रतापगढ नगर पालिका में मंत्री स्वाती सिंह, कुशीनगर की पडरौना नगर पालिका में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, संतरविदास नगर की भदोही नगर पालिका में मंत्री नीलकंठ तिवारी, मिर्जापुर नगर पालिका में मंत्री अनिल राजभर, हमीरपुर नगर पालिका में मंत्री मनोहर लाल कोरी, बाराबंकी नगर पालिका में मंत्री रणवेन्द्र सिंह, अमरोहा नगर पालिका मंत्री चेतन चैहान, अमेठी की जायस नगर पालिका में मंत्री मोहसिन रजा, हाथरस नगर पालिका में मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण, लखीमपुर नगर पालिका में मंत्री श्रीमती गुलाबों देवी, बस्ती नगर पालिका में मंत्री रमापति शास्त्री, सिद्धार्थनगर नगर पालिका में सांसद जगदम्बिकापाल, सोनभद्र की राबर्टसगंज नगर पालिका में क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्माणा आचार्य, जालौन नगर पालिका में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, वदायूं नगर पालिका में क्षेत्रीय अध्यक्ष व मंत्री बीएल वर्मा, बुलन्दशहर नगर पालिका में अतुल गर्ग, संभल की चदौंसी नगर पालिका में मंत्री बलदेव ओलख, मैनपुरी नगर पालिका में मंत्री गिरीश यादव, संतकबीर नगर की खलीलाबाद नगर पालिका में मंत्री जय प्रकाश निषाद उपस्थित रहेंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular