JOIN US-9918956492—————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————
ए. ऍफ़. टी. बार एसोसिएशन एवं सशत्र-बल अधिकरण, लखनऊ दिनांक 09 दिसंबर, 2017, को सशत्र-बल अधिकरण का ‘स्थापना-दिवस’ संयुक्त-रूप से मना रहे हैं l कार्यक्रम के मुख्य-अतिथि माननीय उच्च-न्यायालय खण्ड-पीठ, लखनऊ के माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति विक्रम नाथ जी होंगें कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिकरण के विभागाध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति डी.पी.सिंह जी करेंगे, अधिकरण की तरफ से न्यायमूर्ति एस.बी.एस.राठोर, एयर मार्शल बी.बी.प्रसाद सिन्हा, रजिस्ट्रार सीमित कुमार एवं मुख्य-सुरक्षा अधिकारी सूबेदार अमरनाथ झा शामिल होंगे, बार की तरफ से अध्यक्ष डा.चेत नारायण सिंह के नेतृत्व में बार शामिल होगी जिसमें बार द्वारा पूर्व-प्रशासनिक सदस्य ले.जनरल बी.एस.सिसोदिया का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा l

कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे विंग कमांडर एस.एन.दिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो चुकी है चूँकि स्थापना दिवस हमारे लिए पर्व जैसा इसलिए उत्साह का विषय है बार के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बार के सम्मानित सदस्य कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्य-अतिथि का स्वागत करेंगें और उनसे आग्रह करेंगें कि बार की नवनिर्मित लाईब्रेरी और अधिवक्ता सभागार का उद्घाटन करें l
भानु प्रताप सिंह ने यह भी बताया कि देश के विभिन्न भागों से वरिष्ठ कवियों को भी आमंत्रित किया गया है जिसमें प्रमुखतः दिल्ली, बरेली, मेरठ, बुलंदशहर एवं लखनऊ के कवि शामिल होंगें सेना की मध्य-कमान के वरिष्ठ अधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है l
https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|