Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeUncategorized'फुकरे रिटर्न्स' को अच्छी स्थिति में लाने के लिए 16 करोड़ से...

‘फुकरे रिटर्न्स’ को अच्छी स्थिति में लाने के लिए 16 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी

JOIN US-9918956492——————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————- 
मृगदीप सिंह लाम्बा निर्देशित ‘फुकरे रिटर्न्स’ को शुक्रवार को अच्छी ओपनिंग मिली है। इसे देखने के लिए सुबह के शो में युवाओं की खासी भीड़ रही। इससे सिनेमाघर 20-25 फीसद तक भरे रहे।

पहले दिन की कमाई तीन से चार करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसका दूसरा हिस्सा बेहद खराब और बोर करने वाला है।

एेसी बातों के बाद वीकेंड पर अच्छी कमाई की उम्मीद करना बेमानी है। संडे की कमाई तक 16 करोड़ से ज्यादा मिलता है तो ही फिल्म अच्छी स्थिति में कही जा सकती है।

यह फिल्म चार किरदारों यानि ज़फर, चूचा , लाली और हनी के फुकरापंती की कहानी है, जिन्होंने पहले भाग में अपनी हरकतों से दर्शकों को हंसाया था। इन सबके साथ भोली पंजाबन का वो किरदार भी इस बार अपने अलग रंग में है।

फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म पहले आठ दिसंबर को रिलीज़ के लिए तय की गई थी लेकिन तभी संजय लीला भंसाली ने एक दिसंबर को ‘पद्मावती’ की रिलीज़ का ऐलान कर दिया तो ‘फुकरे रिटर्न्स’ के निर्माताओं ने फिल्म आठ की बजाय 15 दिसंबर को रिलीज़ करने का फ़ैसला किया ताकि ‘पद्मावती’ का प्रभाव उन पर न पड़े। जैसे ही देश भर में हो रहे विरोध के चलते ‘पद्मावती’ की रिलीज़ अनिश्चितकाल के लिए टली, फुकरों ने अपनी रिलीज़ डेट एक हफ़्ते पहले कर ली।

सेंसर बोर्ड ने ‘फुकरे रिटर्न्स’ को बिना किसी कट के ‘यू/ए’ सर्टिफिकेट दे कर पास किया। दो घंटे 21 मिनिट की ‘फुकरे रिटर्न्स’ का बजट 22 करोड़ था। प्रचार के आठ करोड़ के बाद इसकी लागत 30 करोड़ है। इसे 1200 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है।

चार साल पहले 14 जून को रिलीज़ हुई ‘फुकरे’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दो करोड़ 62 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। ‘फुकरे’ को पहले वीकेंड पर नौ करोड़ 82 लाख रुपए और एक हफ़्ते में 18 करोड़ 42 लाख की कमाई हुई थी। ‘फुकरे’ की लाइफ़ टाइम क्लोजिंग 36 करोड़ 50 लाख रुपए रहा।

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular