JOIN US-9918956492——————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————–
लखनऊ हजरतगंज चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस विनोद कुमार ने सूर्या पब्लिक स्कूल के बच्चों को यातायात नियमो के बारे में जानकारी दी तथा उन्होंने ट्रेफिल उलंघन से हो रहे हादसा को भी बताया कि किस तरह से जब कोई व्यकि यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो हर समय एक बड़ा हादसा गुजरता है जिससे उसके जीवन में कभी भी एक बड़ा हादसा से उसके जीवन में दुघर्टना हो सकती है।
आगे बताया कि हम सभी को यह सपथ लेनी होगी कि कभी भी हम यातायात नियमों का उल्लंघन नही करेंगे ।

आप को बता दे कि इस महीने के पहली तारीख से ही यातायात पुलिस की तरफ से एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है अंत महीने के अंतिम यानी 30 नवम्बर को सूर्या पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने यातायात नियमों के तहत एक जागरूक अभियान चलाया तथा हजरतगंज चौराहा से गुजर रहे बिना हेलमेट व सीटबेल्ट वाले यात्रियों को पुष्प देकर नियमों के बारे में तथा उनके जीवन में हेलमेट के बारे में भी बताया।
वही मौजूद सूर्या पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल प्रीति त्रिवेदी ने बताया कि आज हम अपने स्कूली बच्चों के साथ आज हजरतगंज चौराहा पर यातायात नियमों को खुद पालन करना और दूसरे को भी पालन करने के बारे में भी बता रहे है।
उन्होंने देश मे हो रहे दुर्घटनाओ के बारे में बताते हुए कहा कि देश सबसे ज्यादा अगर किसी वजह से लोगो की मौते हो रही है तो वह है यातायात नियमों का उल्लंघन करना जिससे तेजी के साथ मौते दर बढ़ रही हैं।
लखनऊ सूर्या पब्लिक स्कूल के बच्चों ने यातायात नियमों के प्रति एक जागरूक अभियान चलाया जिसमे बिना हेलमेट व सीटबेल्ट वाले यात्रियों को फूल देकर यातायात नियमों व उनसे दिन पर दिन हो रहे दुर्घटनाओ के बारे में भी बताया ।
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





