
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के पोरबंदर में मछुआरों को जय राम जी करके अपना संबोधन शुरु किया. राहुल ने कहा कि पिछले तीन चार साल में टाटा नयनों दिखाई दी. टाटा नयनों को बनाने के लिए नरेंद्र मोदी ने 33 हजार करोड़ रुपये दिए. यूपीए सरकार ने जितना पैसा मनरेगा के लिए दिया. उतना पैसा मोदी ने टाटा को नयनों को बनाने के लिए दे दिया है.
राहुल ने कहा कि पिछले 22 साल में सारा काम पांच सात उद्योगपतियों के हित में मोदी में काम आए हैं. मछुआरों के हित में कांग्रेस ने काम किया है. मछुआरों का संगठन कांग्रेस ने बनाया है. इसके पीछे मकशद है. जो काम किसान करता है वही काम मछुआरा करता है.
राहुल ने कहा कि मोदी के दस बीस उद्योगपति प्रदुषण फैला रहे हैं. इसके चलते मछुआरों को दूर तक मछली पकड़ने जाना पड़ता है.
राहुल ने कहा कि मोदी उद्योगपतियों को 33 हजार करोड़ रुपये दे रहे हैं, लेकिन किसानों को 300 करोड़ नहीं दिए हैं.मोदी ने नोटबंदी की आप लोग परेशान हुए लाइन में लगे, लेकिन सूट बूट वालों को लाइन में लगे हुए देखा.
राहुल गांधी मछुआरों के बीच पहुंचे हैं. माछीमार अधिकार सभा के लोगों ने अपनी समस्याओं को राहुल गांधी के सामने रखा. फिसिंग के लिए अलग से मंत्रालय बनाने की मांग की. मछुआरों की अलग पहचान होनी चाहिए. फिसिंग के लिए नीति बनाई जाए.
राहुल लगातार गुजरात के एक के बाद एक दौरे कर रहे हैं. इस कड़ी में आज फिर राहुल दो दिवसीय दौरे पर गुजरात है. कांग्रेस उपाध्यक्ष गुजरात के पोरबंदर में मछुआरों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद राहुल अहमदाबाद के दलित शक्ति केंद्र भी जाएंगे.
https://www.youtube.com/watch?v=ZPQde_k8FYA&t=12s





