Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeनगर के विकास और नागरिक सुविधाओं पर डॉ ओमालिया अंसारी ने जारी...

नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं पर डॉ ओमालिया अंसारी ने जारी किया घोषणा पत्र

join us-9918956492—————–

अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े 

टाण्डा अम्बेडकरनगर।नगर के विकास तरक्की खुशहाली के साथ ही नगर के सौंदर्य को निखारने और नागरिको की सुविधाओं को लेकर चिन्तित नगर पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉ ओमालिया अंसारी ने अपना 22 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी कर अन्य प्रत्याशियों के माथे पर बल ला दिया है ।नगर में आधा दर्जन मैरेज हाल, सैकड़ों दुकानें, घरों में मुफ्त डस्टबीन, मानक के अनुसार स्लॉटर हाउस निर्माण, सीबीएसई पैटर्न पर विद्यालय, मुफ्त चिकित्सा व एम्बुलेन्स सेवा के साथ अप्रिय घटनाओं में तत्काल आर्थिक सहायता देने की बात घोषणा पत्र में की गई है जिससे नागरिक गदगद दिखाई पड़ रहे है।


टाण्डा नगर पालिका अध्यक्ष की प्रत्याशी डॉक्टर ओमालिया अंसारी ने आज प्रेस कान्फ्रेंस कर अपने चुनावी घोषणा पत्र को जारी करते हुए कहा कि नगर के सभी वार्डों में सभासदों के अतिरिक्त एक महिला व एक पुरुष को अपना प्रतिनिधि बनाएगी जिससे जनता की समस्या को सीधे तौर पर जान कर उसका समय से निस्तारण कर सकें। चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार नगर क्षेत्र में आधा दर्जन मैरेज हाल निर्माण कराना है जिसमें से दो मैरेज हाल मुबारकपुर में होगा। नगर क्षेत्र में 300 दुकाने निर्मित करा कर बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। नगर क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए प्रत्येक घरों में मुफ्त डस्टबीन उपलब्ध कराई जाएगी जहां से सफाई कर्मी कूड़ा उठाएगा। उन्होंने स्लॉटर हाउस पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मानक के अनुरूप स्लॉटर हाउस का निर्माण कराया जाएगा तथा नगर वासियों के लिए मुफ्त स्वास्थ व्यवस्था व मुफ्त एम्बुलेन्स की व्यवस्था पालिका प्रशासन द्वारा कराए जाएगी। श्रीमती ओमालिया अंसारी ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी नागरिक के साथ कोई अप्रिय हादसा पेश आता है तो तत्काल 10 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार नगर के 20 स्थानों पर मिनिरल वाटर की व्यवस्था की जाएगी जो 50 पैसा प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा तथा सीबीएससी पैटर्न पर विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों के टॉयलेट की साफ सफाई नगर पालिका द्वारा कराई जाएगी।
टाण्डा नगर से अध्यक्ष पद की दावेदार डॉक्टर ओमालिया ने नगर के विकास और नागरिको को सुविधा देने के लिए आज 22 बिंदुओं पर आधारित अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है जिससे अन्य प्रत्याशीयो के माथे पर बल ला दिया है क्योंकि अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नागरिक सुविधाओ और क्षेत्र के विकास के लिए कोई घोषणा पत्र नहीं जारी किया है लेकिन अब देखना ये होगा कि इनके चुनावी घोषणा पत्र को स्थानीय जनता कितना स्वीकार करती है।

 ————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular