रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों ने लगाए ठुमके 

0
132
join us-9918956492———————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े 
 ए प्लस स्कूल में केक काट कर मना बाल दिवस 
लखनऊ। राजधानी के आलमबाग क्षेत्र में सबसे बड़े प्ले स्कूल ए प्लस किड्स नॉलेज पार्क में मंगलवार को धूम-धाम से चाचा नेहरू का जन्मदिवस मनाया गया। बाल दिवस मानाने के लिए नन्हें-मुन्हें बच्चें रंग बिरंगी पोशाकों में सज-धज कर बड़े उत्साह से स्कूल पहुंचे।
बाल दिवस आयोजन की शुरुआत करते हुए प्रिंसिपल ज्योति ठाकुर ने देश के पहले प्रधानमन्त्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर बच्चों को रोचकता से जानकारी दी। इसके बाद बारी आई रंगारंग कार्यक्रम की जिसमे नन्हें-मुन्हें बच्चों ने जम कर मस्ती की और धमाल मचाया। म्यूजिकल चेयर खेलने के बाद बच्चों ने अलग-अलग मनपसन्द गानों पर इतराते हुए ठुमके लगाए। अर्यमा सिंह ने चिटियां कलाइयां, सूर्य प्रताप ने देश रंगीला मेरा, आदर्श ने गलती से मिस्टेक, मानम ने लैला मैं लैला पर लुभावना डांस किया। टीचर कोमल सिंह और ऋचा ने बच्चों से हिन्दी-इंग्लिश में कविताएं सुनने के बाद पुरस्कार बांटे। ईनाम जीतने वाले बच्चों में मयंक, तपस्या, तेजस्वी, छवि, संस्कृति, अर्णव, गौरी, अम्बिका, दिव्यांश, अभिषेक आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके बाद केक काट कर बच्चों ने चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया। 
बृजेन्द्र बहादुर मौर्या की रिपोर्ट———————

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here