Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeUncategorizedअरबाज खान फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं वह भी...

अरबाज खान फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं वह भी सनी लियोन के साथ

join us-9918956492——————-
अरबाज खान लंबे समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं और वह भी सनी लियोन के साथ. अरबाज और सनी फिल्‍म ‘तेरा इंतजार’ में साथ नजर आएंगें. ऐसे में जब इस फिल्‍म के बारे में उनसे पूछा गया तो अरबाज का कहना है कि दरअसल वह सनी लियोन के साथ थोड़ा समय बिताना चाहते थे, इसलिए उन्‍होंने यह फिल्‍म साइन की. बुधवार को मुंबई में अरबाज खान ने सनी लियोन और फिल्‍म की पूरी टीम के साथ इसका ट्रेलर लान्‍च किया. यहां सनी के साथ काम करने की इच्‍छा रखने के साथ ही अरबाज ने यह भी कहा कि जब सनी ‘बिग बॉस’ के घर में थीं, तो उन्‍होंने वह सारे एपिसोड देखें जिसमें सनी लियोन थीं.

अरबाज खान ने कहा, ‘हालांकि मैं ‘बिग बॉस’ का हर एपिसोड नहीं देखता, लेकिन मुझे यह शो देखना पसंद है. पहले मैंने कुछ सीजन देखें हैं. जब सनी शो में थीं, मैंने वह सारे एपिसोड देखे हैं.’ बता दें कि रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ को पिछले 8 सीजन से अरबाज के भाई सलमान खान ही होस्‍ट कर रहे हैं.

‘तेरा इंतजार’ के ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर सनी लियोन के साथ अरबाज खान.

अरबाज खान ने इस मौके पर कहा कि उन्‍होंने यह फिल्‍म इसलिए साइन की ताकि वह सनी लियोन के साथ समय बिता सकें. बता दें कि इससे पहले फिल्‍म ‘फ्रीकी अली’ में भी अरबाज खान सनी लियोन के साथ काम कर चुके हैं.

इतना ही नहीं, जब अरबाज खान से पूछा गया कि क्‍या वह उनकी आने वाली फिल्‍म ‘दबंग 3’ में सनी लियोन को कोई गाना ऑफर करेंगे, तो अरबाज ने इसमें भी दिलचस्‍पी दिखायी है. अरबाज ने कहा, ‘हमने फिल्‍म की स्क्रिप्टिंग शुरू कर दी है और अगले साल इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगे.’ सनी के लिए गाने पर अरबाज बोले, ‘हां, क्‍यों नहीं. वह मुन्नी (मुन्नी बदनाम हुई गाने में अरबाज खान की एक्‍स पत्‍नी मलाइका अरोड़ा नजर आ चुकी हैं) क्‍यों बनेगीं, हम उन्‍हें कुछ नए के लिए कास्‍ट करेंगे. अरबाज और सनी की यह फिल्‍म 24 नवंबर को रिलीज हो रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=Ai63RihKTIE&t=2s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular