पुलिस लाइन के सभागर कक्ष में जनपद के समस्त थानों के विशेष पुलिस अधिकारी की गोष्ठी का आयोजन

0
249

join us-9918956492————
मऊ- जनपद मऊ में पुलिस लाइन के सभागर कक्ष में जनपद के समस्त थानों के विशेष पुलिस अधिकारी/मित्रों की गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विशेष पुलिस अधिकारियों/ मित्रों के द्वारा समस्याओं को बताया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विशेष पुलिस अधिकारियों/मित्रों को उनके दायित्वों को निर्वाहन करने हेतु सम्बोधित किया गया व उचित दिशा निर्देश दिये गये।

साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को विशेष पुलिस अधिकारी/मित्र कार्ड का वितरण किया गया ।

इस प्रकार पुरे जनपद में कल 1500 विशेष अधिकारी/मित्र बनाये गये है । इस दौरान पुलिस अधीक्षक मऊ श्री ललित कुमार सिंह ,अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवाजी शुक्ला, प्रतिसार निरीक्षक श्री महेन्द्र पाल सिंह , एलआईयू निरीक्षक श्री अशेष पाल सिंह , पत्रकार बन्धु व भारी मात्रा में विशेष पुलिस अधिकारी/ मित्र उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट -सईदुज्जफर——————

https://www.youtube.com/watch?v=8UJRVI9C1xU&t=4s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here