Saturday, August 2, 2025
spot_img
HomeMarqueeअमीर लोगों की सूची में मुकेश अंबानी को मिला। 8वां स्थान, जानें...

अमीर लोगों की सूची में मुकेश अंबानी को मिला। 8वां स्थान, जानें कितनी है कुल संपत्ति

Mukesh Ambani got in the list of rich people. 8th place, find out the total assets

नई दिल्ली (New Delhi)  कोविड-19 (Covid-19) की वजह से पैदा हुए आर्थिक संकट के बावजूद 2020 में दुनियाभर में अमीर लोगों की संख्या और कुल संपत्ति में भारी इजाफा देखने को मिला। प्रतिष्ठित (Hurun Report)  में इस चीज की तस्दीक की गई है। वैश्विक धनकुबेरों की इस सालाना लिस्ट (HURUN GLOBAL RICH LIST 2021) में भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) को आठवां स्थान मिला है। इस सालाना रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 63 वर्षीय अंबानी (Ambani) की संपत्ति में 24 फीसद का उछाल दर्ज किया गया। इस रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी (Ambani) की कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

अमेरिका (America) के इनोवेटिव बिजनेसमैन (Innovative businessman ) एलन मस्क (Alan Musk ) को पहली बार इस लिस्ट में पहला स्थान मिला है। उनकी कुल संपत्ति 197 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 49 वर्षीय मस्क की संपत्ति में पिछले साल 328 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

वहीं, इसी अवधि में (Amazon)  की कुल प्रोपर्टी में 35 फीसद का इजाफा दर्ज किया गया। बेजोस की कुल संपत्ति 189 बिलियन डॉलर आंकी गई है और वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बेजोस (Bezos )की पूर्व पत्नी (MacKenzie Scott)   की संपत्ति में पिछले साल 17 बिलियन डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई और वह कुल 61 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ वह दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं।

फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault ) की संपत्ति में भी सात फीसद की वृद्धि दर्ज की गई। उनकी कुल संपत्ति का मूल्यांकन 114 बिलियन डॉलर किया गया है। हालांकि, उन्हें एक साथ का नुकसान उठाना पड़ा है और वह तीसरे स्थान पर फिसल गए हैं।

वहीं, 65 वर्षीय बिल गेट्स की संपत्ति चार फीसद की बढ़त के साथ 110 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इस सूची में फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg ) 101 बिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। इसके बाद वारेन बफे (Warren Buffett ) का स्थान आता है। उनकी कुल संपत्ति 91 बिलियन डॉलर आंकी गई है और वह छठे स्थान पर हैं। बफे शीर्ष 10 धनकुबेरों में एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी संपत्ति में कमी आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular