join us-9918956492—————-
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के फाउंडर कांशीराम की आज 11वीं पुण्यतिथि है. कांशीराम भारत में दलित राजनीति को एक नए मुकाम पर ले जाने वाले नेता रहे हैं. पहले खुद कांशीराम ने आगे बढ़कर दलित राजनीति की अगुवाई की और साथ-साथ मायावती को भी तैयार किया.

कांशीराम ने दलित समाज के हक और हुकूक के लिए पहले डीएस-4, फिर बामसेफ और 1984 में दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज के वैचारिक नेताओं को जोड़कर बहुजन समाज पार्टी का गठन किया.
देश के कई राज्यों में बीएसपी का जनाधार बढ़ने लगा. इसी कड़ी में कांशीराम के संपर्क में मायावती आईं तो उत्तर प्रदेश में बीएसपी को एक नई ताकत मिली. 1993 में बीएसपी ने एसपी के साथ मिलकर यूपी में सरकार बनाई और फिर तो बीएसपी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE





