Wednesday, May 1, 2024
spot_img
HomeMarqueeभाजपा ने वामपंथियों के इलाके में कमल खिलाने की तैयारियां कर दी...

भाजपा ने वामपंथियों के इलाके में कमल खिलाने की तैयारियां कर दी तेज

join us-9918956492———–
भाजपा ने वामपंथियों के इलाके में कमल खिलाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ किचेरी से कन्नूर तक पदयात्रा करेंगे। यह पदयात्रा 10 किमी लंबी होगी और इसके लिए सीएम योगी केरल पहुंचने वाले हैं।

बता दें कि केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए भाजपा वहां की वामपंथी सरकार को जिम्मेवार मानती है। इन्हीं हत्याओं के विरोध में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 15 दिन की जनरक्षा यात्रा शुरू की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को केरल के कन्नूर जिले के पयन्नूर में होंगे। चूंकि योगी का शुमार हिंदू नेता के रूप में होता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जिस तरह उन्होंने लगातार अयोध्या का दौरा किया, विकास के एजेंडे में तीर्थस्थलों को प्राथमिकता पर रखा, इससे उनके ब्रांड को और बल मिलता है। यही वजह है कि केरल के हिंदुओं को आकर्षित करने के लिए नेतृत्व की ओर से योगी को अचानक केरल बुलाया गया।

अचानक तय कार्यक्रम के नाते मुख्यमंत्री के मंगलवार रात और बुधवार के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। मुख्यमंत्री को कैबिनेट बैठक के बाद भारतीय विदेश सेवा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, नगर विकास विभाग एवं राज्य निर्वाचन आयुक्त के साथ बैठक करनी थी।

मालूम हो कि केरल में पिछले कई वर्षों से सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं में संघर्ष चल रहा है। इस दौरान संघ के कई कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। संघ परिवार और भाजपा इस पर समय पर कड़ी आपत्ति जताते रहे हैं। हाल के दिनों में संघ की ओर से केरल सहित देश भर में गोष्ठियां आयोजित की गईं और आरोप लगाया गया कि हत्याओं के पीछे सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन सरकार का हाथ है। हत्याओं में उनके कैडर के लोग संलिप्त हैं और उनको सत्तापक्ष का संरक्षण हासिल है। इसके विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी केरल का दौरा कर चुके हैं। इसी क्रम में बुधवार को अमित शाह का भी दौरा है।

https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular