आज की द्रौपदी मंचन द्वारा महिलाओं का होगा संम्मान -सुरभि सिंह

0
226
SATEESH SANGAM————–
आज की द्रौपदी मंचन द्वारा महिलाओं का होगा संम्मान -सुरभि सिंह
तुम ही कहो ये अश्रु तुम्हारे किसके क्या समझायेंगे सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे आज कि द्रौपदी मंचन द्वारा मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद राज्यपाल रामनाईक की मौजूदगी में समाजिक, वैचारिक और सोशल सभ्यता पर काम करने वाली 18 महिलाओं का होगा संम्मान
राजधानी में 23 सितम्बर शहर घराने की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह नारी सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य नाटिका आज की द्रौपदी का मंचन करेंगी। मंगलवार को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुरभि सिंह ने कहा कि समाज में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ मोर्चा लेने के लिए महिलाओं का रवैया बदलने की जरूरत है। आज की द्रौपदी आज की महिलाओं को समझाने आ रही है कि वे खुद को कमजोर न समझे और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने को सदैव तैयार रहे।
देश विदेश में 5 हजार से अधिक प्रस्तुतियां दे चुकी सुरभि सिंह का कार्यक्रम गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के सन्त गाडगे प्रेक्षागृह में संपन्न होगा जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक के साथ मंत्री सुरेश खन्ना, रीता बहुगुणा जोशी और सांस्कृतिक मंत्री लक्ष्मी नारायण मौजूद रहेंगे।
आज की द्रौपदी की पटकथा तथा सम्वाद उर्मिल कुमार थपलियाल ने लिखे हैं, प्रस्तुति संयोजन विकास मिश्र का है और नृत्य नाटिका की परिकल्पना, निर्देशन तथा प्रस्तुति सुरभि सिंह की है। 40 मिनट की इस थ्रीडी प्रस्तुति में आज की द्रौपदी आज की महिलाओं को संदेश देगी कि तुम्हारी लाज बचाने अब कोई कृष्ण नहीं आएंगे बल्कि तुम्हें खुद अपनी रक्षा करनी होगी।
सुरभि ने बताया कि इस कल्चर्र क्वेस्ट के अवसर पर महिला अधिकारिता के 9 प्रतीक प्रस्तुत करने के साथ-साथ 18 महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। नवरात्रों के पावन पर्व पर महंत देव्यागिरी महाराज, सुतापा सान्याल, मंत्री स्वाती सिंह को भी सम्मानित किया जयेगा |
—————————————————————————————-
अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here