खूनी गेम के पीछे की मास्टरमाइंड का पर्दाफाश

0
210

join us-9918956492———————–
ब्लू व्हेल नाम की ऑनलाइन खूनी गेम के पीछे की मास्टरमाइंड का पर्दाफाश हो चुका है। रशियन पुलिस ने एक 17 साल की लड़की को गिरफ्तार किया है जो गेम की एडमिनिस्ट्रेटिव है। वह अपनी धमकियों से और डर दिखाकर लोगों को अपनी जान लेने पर मजबूर कर देती थी। आरोपी लड़की गेम बीच में छोड़ने वालों को जान से मारने की धमकी और उनके परिवार की हत्या करने जैसी धमकियां देकर मासूमों को खुदकुशी करने के लिए प्रेरित करती थी। आरोपी लड़की मनौविज्ञान की छात्रा है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अदालत में हुई पेशी के बाद उसे तीन साल के लिए जेल भेजा गया है। लड़की के कमरे से जो सामान मिला है वो चौंकाने वाला है।

ये चींजें मिली
पुलिस ने जब लड़की के कमरे की तलाशी ली उसके कमरे से हॉरर किताबें, डरावनी पेटिंग, सुसाइड के लिए इंस्पायर करने वाले फोटो, डीवीडी और विवादित नॉवेल मिले हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी लड़की के कमरे की फुटेज भी जारी की है। लड़की के कमरे से रशियन साइकॉलजी स्टूडेंट फिलिप ब्यूडेइकिन के फोटो और किताबें भी मिलीं।

गेम डिजाइन करने वाला जेल में
फिलिप ब्यूडेइकिन ने ही यह गेम डिजाइन किया था। फिलिप के गेम की वजह से रूस में ही करीब 16 लड़कियां जान दे चुकी है। इसके चलते फिलिप को 3 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। फिलिप के जेल जाने के बाद भी कई बच्चे इस गेम के शिकार हो रहे थे, जिसकी एडमिन यह 17 साल की लड़की थी।

ये दिए जाते थे टॉस्क
गेम खेलने वाले को कुछ टॉस्क दिए जाते थे जिनको उसे क्लीयर करना होता था। ये गेम ऐसे ब्रेनवॉश कर देती है कि बच्चे सुसाइड करने पर उतारू हो जाते हैं। 50 दिनों के गेम में उन्हें हॉरर मूवी देखनी होती है। दिन में अजीबोगरीब वक्त पर सोकर उठना होता है और खुद को नुकसान पहुंचाना होता है। जब सारे टॉस्क हो जाते हैं तो उन्हें सुसाइड के लिए मजबूर किया जाता है। फिलिप ने इसी तरह रूस की करीब 16 स्कूल गर्ल्स को इस गेम का हिस्सा बनाया और जान देने पर मजबूर किया। वहीं इस गेम ने अब भारत में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=kMFCjzj29nE&t=1s


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here