23 दिन में 58 लाख का वैक्सीनेशन हुआ भारत अब दुनिया का तीसरा बड़ा देश, जहां सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाई गई;  

0
103

नई दिल्ली:  (New Delhi) कोरोना (Corona) से लड़ाई में भारत (India)  की रफ्तार दुनिया के बाकी बड़े देशों के मुकाबले काफी तेज है। महज 23 दिन में ही वैक्सीनेशन के मामले में भारत ने दुनिया के उन देशों को पीछे छोड़ दिया है, जहां हमसे काफी पहले वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इन 23 दिनों में अब तक देश के 58 लाख से ज्यादा हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस मामले में भारत (India) अब दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर अमेरिका (America)  है, जहां 3.68 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दूसरे नंबर पर UK है। यहां अब तक 1.48 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के आंकड़ों के मुताबिक, अभी देश के 12 राज्य ऐसे हैं जहां 2-2 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) में 6.72 लाख, महाराष्ट्र (Maharashtra ) में 4.73 लाख, राजस्थान (Rajasthan ) में 4.59 लाख, गुजरात (Gujarat ) में 4.38 लाख, कर्नाटक (Karnataka 0में 3.86 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

देश में संक्रमण से होने वाली मौतों में तेजी से गिरावट आ रही है। लगातार तीसरे दिन 100 से कम लोगों की जान गई। 24 घंटे के अंदर 82 मौतें दर्ज की गईं। इसके पहले शनिवार (Saturday) को 71 और शुक्रवार  (Friday ) को 95 मरीजों ने जान गंवाई थी। संक्रमण के चलते देश में अब तक 1 लाख 55 हजार 114 लोग जान गंवा चुके हैं।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) प्रशासन के मुताबिक, विश्वविद्यालय ( university)  परिसर 22 फरवरी से खुल जाएगा। इसके पहले 17 फरवरी से छात्रों के लिए हॉस्टल खोल दिए जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harshvardhan ) ने बताया कि वैक्सीनेशन का तीसरा फेज मार्च (March ) में शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोकसभा (Lok Sabha ) में एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। बताया कि तीसरे फेज की वैक्सीनेशन प्रक्रिया मार्च (March ) के किसी भी हफ्ते में शुरू हो सकती है। इसमें 50 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 50 साल से कम उम्र के हाई रिस्क वाले लोगों को भी प्रायोरिटी मिलेगी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here