Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeराम रहीम के उत्तराधिकार के दावेदार हनीप्रीत इंसान के लुक आउट पर...

राम रहीम के उत्तराधिकार के दावेदार हनीप्रीत इंसान के लुक आउट पर नोटिस जारी

JOIN US-9918956492————————-
हरियाणा के पंचकुला ज़िले के सेक्टर पांच पुलिस स्टेशन ने हनीप्रीत इंसान के लुक आउट नोटिस जारी किया है.पंचकुला पुलिस के लुकआउट नोटिस जारी किए जाने के बाद हनीप्रीत अपने पासपोर्ट के साथ देश की सीमा से बाहर नहीं जा पाएंगी और हरियाणा पुलिस उन्हें तलाश भी कर रही है.हनीप्रीत इंसान वही लड़की हैं जिन्हें सीबीआई कोर्ट में गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम के साथ देखा गया था.हनीप्रीत इंसान को गुरमीत राम रहीम के साथ उस सरकारी हेलिकॉप्टर में भी देखा गया था जिससे राम रहीम को रोहतक जेल ले जाया गया था.हालांकि इसके बाद हनीप्रीत एक तरह से ग़ायब हो गई हैं. हालांकि उन्हें राम रहीम के उत्तराधिकार के दावेदारों में भी गिना जा रहा है.कहा जाता है कि गुरमीत राम रहीम ने हनीप्रीत को अपनी तीसरी बेटी के तौर पर गोद लिया था.इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया पर राम रहीम सिंह की कथित बेटी के प्रभुत्व को लेकर चर्चा जारी है. जानिए, बाबा राम रहीम की इन कथित बेटी के बारे में 5 अहम बातें.

1 – बाबा की पद्म अवार्ड के लिए सिफ़ारिश

गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद फाइल के मुताबिक, साल 2017 में हनीप्रीत समेत बाबा के तमाम भक्तों ने गृह मंत्रालय से बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को पद्म अवार्ड से सम्मानित करने की सिफ़ारिश की थी. हालांकि, सरकार ने इस पेशकश को ठुकरा दिया.

2 – समाजसेवा के लिए समर्पित

हनीप्रीत इंसान अपनी वेबसाइट पर राम रहीम के ही अंदाज में डेरा की शरण में आने वालों की भरसक मदद करने का दावा करती हैं.वेबसाइट बताती है कि हनीप्रीत इंसान लोगों की मदद करने के लिए मेट्रो शहरों से लेकर जंगलों तक में जाने से नहीं झिझकती हैं.

3 – पेशेवर अभिनेताओं को देती हैं मात?

हनीप्रीत इंसान की आधिकारिक वेबसाइट कहती है, “हनीप्रीत ने किसी तरह की पेशेवर ट्रेनिंग नहीं ली है लेकिन वह पेशेवर अभिनेताओं के जैसी एक्टिंग करने में सक्षम हैं और ये सब गुरमीत राम रहीम सिंह की वजह से है.”

4 – सोशल मीडिया पर ख़ासी एक्टिव

हनीप्रीत इंसान के डेरा सच्चा सौदा में कद को इस बात से समझा जा सकता है कि वह युवाओं को संगठन की ओर लाने का काम करती हैं. फ़ेसबुक पर लगभग पांच लाख लोग उन्हें लाइक और फॉलो करते हैं.

5 – शादी को लेकर विवादों में फंसी हैं हनीप्रीत

हनीप्रीत इंसान के पति विश्वास गुप्ता ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर उनकी पत्नी को दूर रखने का आरोप लगाया था. इसके बाद हनीप्रीत सिंह ने विश्वास गुप्ता के ख़िलाफ़ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था. इसके बाद से हनीप्रीत डेरा मुख्यालय में ही रह रही थीं.

https://www.youtube.com/watch?v=kMFCjzj29nE&t=1s


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular