Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUncategorizedराम रहीम के चलते पंजाब में फसी आलिया ,फिल्म राजी की शूटिंग...

राम रहीम के चलते पंजाब में फसी आलिया ,फिल्म राजी की शूटिंग रुकी

join us-99918956492————–
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘राजी’ की शूटिंग पटियाला में कर रही हैं. मेघना गुलजार इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं और ये फिल्म हरिंदर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सेहमत’ पर आधारित हैं.

लेकिन शूटिंग के दौरान आलिया समेत सभी क्रू मेंबर्स को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा. खबरों के मुताबिक बाबा गुरमीत राम रहीम विवाद के चलते मेघना गुलजार को फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी और फिल्म की पूरी टीम शहर के होटल में ही फंस गई.

एक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को पटियाला में फिल्म की शूटिंग चल रही थी लेकिन जैसे ही राम रहीम पर आए फैसले के बाद हिंसा फैलने की खबरें आईं फिल्म की शूटिंग रोक दी गई. इंटरनेट पर लगी पाबंदी ने भी फिल्म की शूटिंग को प्रभावित किया.

शनिवार और रविवार को फिल्म की पूरी क्रू को होटल में ही रुकना पड़ा और फिल्म डायरेक्टर मेघना गुलजार और उनकी टीम राम रहीम की सजा पर आने वाले फैसले का इंतजार कर रही है जिसके बाद हालात को देखते हुए ही फिल्म की शूटिंग शुरु करने को लेकर कोई फैसला किया जाएगा.’राजी’ में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में होंगे. मेघना इससे पहले ‘फिलहाल’ और ‘तलवार’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular