Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeशरियत इजाजत नहीं देता कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई जाए?

शरियत इजाजत नहीं देता कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई जाए?

JOIN US-9918956492—————
अयोध्या में राम मंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद बनी थी. शरीयत इजाजत नहीं देता कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनायी जाए. हमने विवादित परिसर से अलग जमीन मांगी है ताकि वहां मस्जिद बनायी जा सके. उक्त बातें शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कही.

उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉन्फेंस आयोजित करके कहा, हम मानते हैं कि वहां मंदिर था उसे तोड़कर मस्जिद बना. पुरातत्व विभाग ने अपनी रिपोर्ट में यही कहा है, उन्होंने कहा वक्फ बोर्ड के नियमों के अनुसार मस्जिद की जमीन किसी और को ट्रांसफर नहीं की जा सकती. मौजूदा समय में वहां मस्जिद नहीं है. उस परिसर में राम की मूर्ति स्थापित है. वहां पूजा पाठ भी हो रहा है. वहां मूर्ति स्थापित हो गयी तो उस जगह पर अब मस्जिद कैसे हो सकती है.

वसीम ने कहा, मुगलों ने जबरन वहां मस्जिद बनायी थी. मीर बाकी ने बल प्रयोग करके मस्जिद बनायी और बाबर का नाम दे दिया. उन्होंने कहा, हम जो नयी जमीन पर मस्जिद बनायेंगे उसे मस्जिद ए अमन नाम देंगे. सुप्रीम कोर्ट ने अगर हमारे सुझावों पर ध्यान दिया और हमें नयी जमीन मिली तो हम मस्जिद का नाम किसी आक्रांताओं के नाम पर नहीं रखेंगे. उन्होंने कहा, हम और फसाद नहीं चाहते मस्जिद शिया है या सुन्नी इस पर इस पर वसीम बोले जब सुन्नी वक्फ बोर्ड ने पंजीकरण को ही चुनौती दी है तो मस्जिद उनकी कैसे. मीर बाकी शिया था इसलिए भी यह शिया मस्जिद है.

https://www.youtube.com/watch?v=YLlPJE-deBw


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular