Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeएक शाम देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व सैनिकों का होगा...

एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA ——-
एक शाम देश के नाम, पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान


लखनऊ। राष्ट्रीय पूर्व सैनिक मन्च रविवार को राजधानी के गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के सन्त गाडगे प्रेक्षागृह में रविवार को पूर्व सैनिकों का सम्मान करेगा। मन्च पूर्व सैनिक व उनके परिवारजनों को सम्मानित करने के साथ वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समय समय पर करता रहता है।
शनिवार को राजधानी के प्रेस क्लब में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मन्च के अजय कुमार ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस साल भी फौज की वर्दी के प्रति सम्मान और सेना में भर्ती के लिए जागरुकता के उद्देश्य से एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शाम 5 बजे से शुरू होने वाले आयोजन में न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना, पूर्व सैनिक व चेयरमैन उपभोक्ता परिषद आर एन सिंह तथा मे०ज० तिवारी एडीजी एनसीसी जांबाज सिपाहियों को सम्मानित करेंगे। 
सम्मान प्राप्तकर्ताओं के बारे में बतातें हुए संस्था के सचिव तथा पूर्व सैनिक एस एन सिंह ने बताया कि सेना के गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित 7 पूर्व सैनिक, 12 सीमा पर घायल हुए सैनिकों तथा एसटीएफ के अविनाश मिश्रा समेत 20 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में गोरखा बैंड और आर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4&t=3s


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular