PANCHDEV YADAV—
मलिहाबाद,लखनऊ।चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आगामी 13 अगस्त को ब्लाक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव हेतु शुक्रवार को 3 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। जिनमें से 2 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं।

नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में पूर्व में चुनाव में रनर रही निशा सिंह चौहान वार्ड सं0 82 खालिसपुर प्रथम और चुनाव घोात होने के बाद अचानक मैदान में उतरे वार्ड सं0 79 तिलसुवा से चन्द्रभूण सिंह यादव उर्फ मुन्ना के अलावा वार्ड सं0 4 कसमण्डी कलां गंगाजली प्रमुख थीं। मुन्ना िंसंह के चुनाव मैदान में आने से जहां ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव रोचक दौर में पहुँच गया है। वहीं चुनाव में रूचि लेने वालों का यह भ्रम भी समाप्त हो गया कि निशा सिंह के मुकाबले में अब कोई नहीं उतरेगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख खुदादाद खाँ के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के समय वर्तमान सांसद एवं विधायक ने निशा सिंह का साथ दिया था। उसके बाद चुनावी मुकाबले में कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं दिखाई पड़ रहा था परन्तु चुनाव की तारीख एक माह बढ़कर अगस्त में हों जाने से सांसद समर्थक श्रीमती निशा सिंह के लिए प्रमुख पद की आसान राह कठिन हो गयी। जिसकी परिणति आज सामने है। निशा सिंह व चन्द्रभूण ने 2-2 सेट तथा गंगाजली ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया।
सूत्रों के अनुसार सांसद और पार्टी के बीच मची खींचतान में जहां एक ओर सांसद कौशल किशोर श्रीमती चौहान का समर्थन कर रहे हैं बसपा के बैनर तले चुनाव लड़ चुकी निशा सिंह के भाजपा में सम्मिलित होने से पहले ही अविश्वास प्रस्ताव के समय सांसद व विधायक द्वारा समर्थन करने से पार्टी नाराज हो गयी थी। जिसके चलते इस समय माल और मलिहाबाद में अघोात रूप से पार्टी कार्यकर्ता सांसद समर्थक प्रत्याशियों के विरोध में खड़े प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे हैं। मलिहाबाद में चन्द्रभूण वैसे तो कांग्रेसी हैं परन्तु प्रमुख पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। जिससे सपा, बसपा सहित अन्य पार्टियां भी इनका समर्थन कर रहे हैं।
—————————————————————-
डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।





