PANCHDEV YADAV
जिलाअधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ संपन्न

लखनऊ। मलिहाबाद के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों को लेकर आज ही मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण कर रिपोर्ट दें। यह निर्देश सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी कौलराज शर्मा ने सभी अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी श्री शर्मा ने कई मामलों मे अधिकारियों को सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाते हुए अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने का आदे दिया।

ग्राम किठाईपारा के वीरेन्द्र सिंह के प्रार्थना पत्र पर लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट देने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह मे अवैध कब्जा हटाने के लिए जिम्मेदारी तय करने का आदेश उपजिलाधिकारी को दिया। ग्राम गांगन बरौली मे सहयोगी िशक्षण संस्थान के मालिक वीरेन्द्र प्रताप द्वारा सरकारी नाले पर कब्जा कर दीवार बनाने पर पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम से पैमाइस करायें और यदि अवैध कब्जा पाया जाय तो एक सप्ताह मे एफआईआर दर्ज करायें।

राजकीय बालिका इण्टर कालेज मलिहाबाद की कन्याओं ने जिलाधिकारी से कालेज की इमारत बनवाने की मांग की जिस पर डीएम ने आज ही रिपोर्ट तलब की। सैमसी मे मंदिर प्रांगण मे अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्दे दिया। इसी तरह ग्राम दुलारमऊ, घोला, भुल्सी मे सफाई कर्मचारी के न आने से गंदगी का अंबार लग गया है।मिर्जा इमरान बेग ने बताया कि यहॉ गोपाल बाजपेई की तैनाती है जो साल भर मे दो तीन बार दूसरे मजदूर लगाकर सफाई करा देता है। इसलिए इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाय। कस्बा मलिहाबाद निवासी गुड़िया पत्नी सुनील राठौर ने बैनामे की जमीन पर चन्देल भारती अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जिसे हटवाने की गुहार जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने पिछले पेन्डिग प्रार्थना पत्रों को भी दो दिन के अन्दर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि आप ने पालन नहीं किया तो आपके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज देंगें। वही मलिहाबाद तहसील प्रांगण में अधिवक्तागड़ो ने तहसील से करीब लगभग कई दर्जन गांव को जोड़ने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
——————————————————————————————————–
अगर आपको यह समाचार पसंद आया हो तो अपने मित्रों को शेयर करना ना भूले
आप अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है





