Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeUncategorizedफैंस के स्वागत का अंदाज देख श्रद्धा कपूर की आँखे हुई नम

फैंस के स्वागत का अंदाज देख श्रद्धा कपूर की आँखे हुई नम

देखे पूरी खबर—————–
 
भोपाल। बॉलीवुड सेलिब्रेटी श्रद्धा कपूर भोपाल पहुंच गई हैं। वे सुबह 11.30 बजे एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट से भोपाल पहुंची हैं। आपको बता दें कि वे यहां अपनी अपकमिंग मूवी हसीना पारकर के प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंची हैं।
 इस फिल्म के प्रमोशन के लिए श्रद्धा के साथ उनके भाई सिद्धार्थ कपूर, अभिनेता अंकुर भाटिया के साथ ही फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया भी उनके साथ भोपाल पहुंचे हैं।
होटल सियाजी में प्रमोशन
 फिल्म का प्रमोशन प्रोग्राम राजधानी के सैर सपाटा पिकनिक स्पॉट पर स्थित होटल सियाजी में आयोजित किया जाएगा। प्रमोशन के बाद एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टूडेंट्स के साथ इंट्रक्शन कर श्रद्धा कपूर और फिल्म की पूरी टीम मुंबई के लिए रवाना होगी।
फैन्स ने किया स्वागत
 जैसे ही श्रद्धा कपूर राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरीं अपने फैंस के स्वागत का अंदाज देख इमोशनल हो गईं। हाथ हिलाकर उन्होंने अपने फैंस के साथ खुशी का इजहार किया। फिल्म हसीना पारकर में मुख्य किरदार में नजर आने वाली श्रद्धा कपूर शाम को एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट से ही वे मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगी।
 
भाई के साथ की स्क्रीन शेयर
 हसीना पारकर में श्रद्धा कपूर ने अपने रियल ब्रदर सिद्धार्थ कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की है। यानी सिद्धार्थ श्रद्धा के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में सिद्धार्थ हसीना (श्रद्धा कपूर) के भाई दाऊद इब्राहिम के कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं।
——————————————————————————————————–
अगर आपको यह समाचार पसंद आया हो तो अपने मित्रों को शेयर करना ना भूले
आप अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है  
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular