Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeबार-बेंच एक साथ मिलकर करेंगी ए.ऍफ़.टी. बार एसोसिएशन में वृक्षारोपण

बार-बेंच एक साथ मिलकर करेंगी ए.ऍफ़.टी. बार एसोसिएशन में वृक्षारोपण

देखे पूरी खबर —————————————————-
हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करे 9918956492 ————————-

बार-बेंच एक साथ मिलकर करेंगी ए.ऍफ़.टी. बार एसोसिएशन में वृक्षारोपण

पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में है सम्पूर्ण अधिवक्ता-समाज आगे बढ़कर वृक्षारोपण को अपनी जीवन शैली का अंग बनाए: विजय कुमार पाण्डेय

ए.ऍफ़.टी.बार एसोसिएशन, लखनऊ पर्यावरण जैसे संवेदन्शील विषय पर सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज को जोड़ने के लिए 8 जुलाई को पृथ्वी बचाओ मुहिम के तहत ‘एक अधिवक्ता, एक वृक्ष’ कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है जिसमे सेना कोर्ट के विभागाध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह एवं एयर मार्शल अनिल चोपड़ा के अलावा अधिकरण के संयुक्त-रजिस्ट्रार कर्नल (रि.) सीमित कुमार, उप-रजिस्ट्रार एस.एन. दिवेदी, अधिकरण के सुरक्षा अधिकारी अमरनाथ झा अपने सुरक्षा-कर्मचारियों के साथ शामिल होंगें l विभागाध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह, एयर मार्शल अनिल चोपड़ा एवं ले.जनरल ज्ञान भूषण  ‘नवग्रह-वाटिका’ एवं ‘पंचवटी-वाटिका’ का रोपण करेंगे, बार की तरफ से बार के सदस्य एवं बार के मानद सदस्य,  विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शामिल होंगें और वृक्षारोपण करेंगें l

बार के जनरल सेक्रेटरी विजय कुमार पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि पर्यावरण के गिरते स्तर के कारण पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में है इसके लिए हमारी बार सम्पूर्ण अधिवक्ता-समाज के बीच इस बात का संदेश प्रेषित करना चाहती है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और बेहतर पृथ्वी समर्पित करके अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहते हैं l अधिवक्ता समाज एक प्रबुद्ध वर्ग है जिसे पर्यावरण जैसे संवेदन्शील मुद्दे पर आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए जिससे समाज के मध्य यह संदेश जा सके कि अधिवक्ता कानून के अलावा पर्यावरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी अग्रिम-पंक्ति में है. विजय पाण्डेय ने बताया कि हम इसी समाज और पृथ्वी के अंग हैं इसलिए हम इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी समकक्ष बारों एवं उनके सदस्यों को आगे आकर ए.ऍफ़.टी बार एसोसिएशन की मुहिम से जुड़ने की अपील करते हैं और उन्हें आमंत्रित करते हैं कि वे कल के वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हो जिससे यह तय हो सके कि वे भी पर्यावरण में होने वाली गिरावट के प्रति संवेदनशील हैं l हमने इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए नहीं किया है कि इसकी सीमाएं ए.ऍफ़.टी बार. की सीमाओं में कैद रहे अब तो पर्यावरण विश्व-व्यापी चिंतन का विषय बन चुका है जिसको लेकर अनगिनत कन्वेंशन एवं सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं l अब चर्चा और चिंतन के धरातल से आगे बढ़ते हुए व्यावहारिक कदम उठाने का वक्त आ गया है इसीलिए हमने कदम उठाया है और हमारी बेंच, रजिस्ट्री एवं सुरक्षा अधिकारी इस मुहीम के साथ सहयोग में खड़े हैं.  बार के पूर्व-जनरल सेक्रेटरी और वरिष्ठ अधिवक्ता डी.एस.तिवारी ने कहा कि बार द्वारा वृक्षारोपण-कार्यक्रम का आयोजन बार की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का द्योतक है और यह इस बात का संदेश भी है कि भविष्य की सुरक्षा का उत्तरदायित्व वर्तमान पर है यदि हमने अपने उत्तरदायित्वों के प्रति उदासीनतापूर्ण व्यवहार किया तो आने वाली पीढियां शायद ही हमें माफ़ कर पाएं इसलिए सभी इसमें शामिल होकर सहयोग करें, जिससे पर्यावरण की इस मुहिम को सम्बल मिल सके आज हमने कदम उठाया है अन्य बारें आगे बढ़कर पर्यावरण को सहयोग करने वाली मुहिम में शामिल हों या खुद अपनाएं. संयुक्त-सचिव पंकज शुक्ला ने सभी बारों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि हम मौखिक चिंताओं में आस्था नहीं रखते इसलिए व्यवहारिक धरातल पर कदम उठाने जा रहे हैं आप लोग भी साथ आईए और सहभागी बनिए अन्यथा पीढियां इस लापरवाही का नतीजा भुगतेंगी जो किसी भी रूप में जायज नहीं होगा, ग्लेसियर की बर्फ पिघलती जा रही  है यदि उसे पिघलाने के लिए हम उत्तरदायी हैं तो आज हम उसे बचाने के लिए क्यों पीछे हटे सवाल भविष्य का है, मुद्दा पर्यावरण का है तो हम अपने उत्तरदायित्वों से क्यों पीछे हटें.  


अगर जानकारी पसंद आई तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे और अधिक शेयर करे 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular