पढ़े पूरी खबर ————————————————————-
हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करे 9918956492
PANCHDEV YADAV
भारी बारिश के चलते स्कूल में हुआ वृक्षारोपण
राजधानी मलिहाबाद के परिसदीय विद्यालयों में भी वनोत्सव के अवसर पर भारी बारिश के बावजूद उत्साह पूर्वक सघन वृक्षा रोपण किया गया और छात्रो और अभिभावकों को शपथ दिलाई गयी। प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में खंड़ शिक्षा अधिकारी संतोष मिश्रा सह समन्वयक हादी हसन ने विद्यालय के छात्रों के साथ वृक्षा रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस विद्यालय पिछले वर्ष भी वृक्षा रोपण किया गया। इंचार्ज अध्यापिका शहला मेहदी सहायक अध्यापक अवधेश कुमार की प्रेरणा से विद्यालय में पिछले वर्ष रोपित किये गए बीस वक्षो में से सोलह पेड़ हरियाली की छटा बिखेर रहे है। ग्रीष्म कालीन अवकाश के दिनों में भी सहायक अध्यापक अवधेश कुमार वक्षों की सिचाई करने सप्ताह में दो दिन विधालय आते रहे। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय मुजासा रूसैना बाकिनगर सहित अधिकांस विद्यालयों में भी वृक्षारोपण तथा पर्यावरण की शपथ दिलाई गयी।
———————————————————————————————————
हमें सभी जिलों में ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर और विज्ञापन प्रतिनिधि की जरुरत है संपर्क करे-9918956492





