Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeमाले ने महिला प्रदर्शनकारियों पर 1090 चौराहे पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा...

माले ने महिला प्रदर्शनकारियों पर 1090 चौराहे पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की

लखनऊ, 8 अक्टूबर। भाकपा (माले) की राज्य इकाई ने हाथरस कांड और प्रदेश में महिला हिंसा की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ आज यहां 1090 चौराहे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहीं ऐपवा, एडवा आदि महिला संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ पुरूष पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग और लाठीचार्ज करने की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने ऐपवा जिला संयोजक मीना, एडवा नेता मधु गर्ग, नाइस हसन सहित सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की है।
माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने महिला प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी को संवेदनहीन योगी सरकार की अलोकतांत्रिक व दमनकारी कार्रवाई बताया। कहा कि योगी सरकार महिलाओं की आवाज भी दबाना चाहती है। वह हाथरस कांड में आरोपियों का संरक्षण कर रही है। सरकार सच को छुपाना चाहती है। यही कारण है कि वह विरोध में उठने वाली हर आवाज का जवाब लाठी और पुलिस दमन से दे रही है। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिलेगा, तो भाजपा सरकार का विरोध और तेज होगा
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular