Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeअंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीन दयाल उपाध्याय की...

अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

लखनऊ 25 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पंडित दीनदयाल समृतिका चारबाग में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा पंडित दीनदयाल स्मृति वाटिका चारबाग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि  पंडित जी महान चिंतक व कुशल पथ प्रदर्शक थे, पं. दीन दयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा चारबाग पुष्पांजलि कार्यक्रम में कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, विधायक नीरज बोरा सहित महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी व महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी द्वारा भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular